Hanuman Chalisa

बरसात में मेकअप को फैलने से बचाएं, ये 5 टिप्स अपनाएं

Webdunia
बरसात के मौसम में मेकअप करते हुए बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है, वरना इसे फैलते जरा भी देर नहीं लगती और मैकअप पिघलने व पानी से फैलने की वजह से चेहरा खराब हो जाता है, सो अलग। इस स्थिति से बचने के लिए हम आपको बता रहे हैं 5 काम के मानसून मेकअप टिप्स-
 
1 इस मौसम में मेकअप का विशेष ध्यान रखें, वाटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग न बनाए।
 
2 जहां तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पावडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
3 वॉटरप्रूफ काजल का प्रयोग करें या फिर काजल की जगह जैल आई लाइनर या फिर वॉटरप्रूफ लाइनर का प्रयोग करें। गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें।
 
 
4 ट्रेडिशनल मेकअप कर रही हैं तो गीली बिंदी न लगाएं, क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। अगर आप डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती हैं तो वाटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं अन्यथा बाजार में मिलने वाली स्टिकर वाली, बिंदिया लगा सकती है।
 
5 ब्लशर का प्रयोग कर रही हैं, तो वॉटरप्रूफ, क्रीमी ब्लशर का प्रयोग करें। सूखे सिंदूर के स्थान पर रेडीमेड स्टिक वाले सिंदूर का ही प्रयोग करें, यह गीले होने पर बहता नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

18 जून को क्यों याद की जाती हैं रानी लक्ष्मीबाई? जानें उनके बलिदान की पूरी कहानी

Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

नज़्म: बरसात का मौसम

अगला लेख