Nail Care Tips : 5 मिनट में तैयार करें Nail Serum, लगाते ही बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

Webdunia
बड़ें और मजबूत नाखून हाथों की शान को बढ़ा देते हैं। नाखून लंबे होने पर उंगलिया भी लंबी लगती है और नाजुक दिखती है। साथ ही हाथ खूबसूरत लगते हैं। अक्‍सर लड़कियां अपने नाखूनों पर लंबे वक्‍त तक नेल पेंट लगाकर रखती है। इतना ही नहीं नेल आर्ट भी दो या तीन महीने के लिए करवाती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं चेहरे की तरह नाखून की केयर करना भी जरूरी है। वरना नाखून भी बेजान हो जाते हैं और वह टूटने लगते हैं। जरूरी यह भी नहीं है कि हमेशा महंगे प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल कर नाखून को सुंदर बनाया जा सकता है। दादी - नानी के नुस्‍खें आज भी बहुत कारगर है। तो आइए जानते हैं कैसे घर पर नेल सीरम तैयार करें ताकि नाखुनों को भी चेहरे की तरह ग्‍लो मिले।
 
सामग्री - 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल, 2 विटामिन ई कैप्‍सूल, 1 छोटा चम्‍मच नारियल तेल 

विधि - सभी को एक कटोरी में मिलाएं। 
- इसके बाद किसी कंटेनर में भर लें।
- आपका सीरम तैयार है। अब इसे फ्रीज में स्‍टोर कर सकते हैं। 
 
नेल सीरम लगाने का तरीका 
- सबसे पहले अपने नाखून को अच्‍छे से धो कर पोंछ लें।
- इसके बाद एक कच्‍ची लहसुन की कली लें, छिलकर।
- उसे हल्‍के हाथों से रगड़े। क्‍योंकि तेज रगड़ने पर जलन भी हो सकती है।
- 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
-इसके बाद तैयार नेल सीरम से मसाज करें।
-10 मिनट लगा रहने दे और बाद में धो लें।
- फिर देखिए आपके नेल कितने साफ और सुंदर दिखेंगे।  
 
नेल सीरम के फायदे 

- नेल सीरम लगाने के बाद नाखूनों की सफाई होती रहेगी। 
- नाखूनों की चमक बढ़ेगी। 
- वह मजबूत होंगे और सुंदर दिखेंगे। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कुत्तों के सिर्फ चाटने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, पेट लवर्स भूलकर भी न करें ये गलती

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

सावन में इस रंग के कपड़े पहनने की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी स्कूटी की चाबी ले सकती है? जानें कानूनी सच्चाई और अपने अधिकार

किस मुस्लिम देश से भारत आए हैं समोसा और जलेबी, जिनके लिए तम्बाकू और सिगरेट की तरह लिखना होगी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

20 मजेदार वेडिंग एनिवर्सरी विशेज, शादी की सालगिरह पर इस फनी अंदाज में दें दोस्तों को शुभकामनाएं

बाम या आयोडेक्स से नशा जैसा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की साइंटिफिक सच्चाई

क्या 32 बार खाना चबाने से घटता है वजन? जानिए क्या है माइंडफुल ईटिंग

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, नेचुरल तरीके से पाएं लंबे और घने बाल

क्यों ब्लड डोनेट करते हैं आर्मी के डॉग्स, जानिए किस काम आता है ये खून

अगला लेख