Hanuman Chalisa

Navratri 2020 : मेकअप के कुछ खास टिप्स जिसे अपनाने से आप बन सकते हैं और भी ज्यादा खूबसूरत

Webdunia
नवरात्रि का त्योहार उत्साह और उमंग लेकर आता है। इन नौ दिनों में माता की सच्चे मन से भक्त आराधना करते है। वहीं इस खास अवसर पर महिलाएं श्रृंगार कर मां की आराधना करती है, अगर आप भी चाहती है इस नवरात्रि में एक दम परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पाना तो आपको ये मेकअप टिप्स जरूर पता होने चाहिए।
 
मेकअप की शुरुआत सबसे पहले आपके मॉइश्चराइजर से होनी चाहिए। आपको सबसे पहले चेहरे को मॉइश्चराइजर करना है जिससे कि आपका चेहरा ड्राय न हो। इसके बाद आपको एक अच्छी क्वालिटी का प्राइमर यूज करना चाहिए जिससे कि आपका मेकअप लंबे समय तक बना रहे। इसके बाद आप अपनी स्कीन टोन के अनुसार बेस का चयन करें और इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपका बेस आपकी स्कीन से मैच करता हुआ हो। यदि आप अपनी स्कीन से एक टोन ज्यादा या कम का चयन करते हैं तो ये आपके चेहरे को भद्दा बना सकता है।
 
चेहरे पर बेस सेट करने के बाद आप कॉम्पेक्ट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉम्पेक्ट इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कॉम्पेक्ट पॉवडर भी आपकी स्कीन टोन के हिसाब से हो। 
 
आंखें हमारे चेहरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं और वैसे भी कहा जाता है कि 'आंखें दिल का आईना होती हैं' इसलिए आंखों के मेकअप को बिलकुल भी नजरअंदाज न करें। आंखों का सही मेकअप आपकी आंखों की खूबसूरती को कहीं ज्यादा बढ़ा देता है इसलिए मेकअप में आंखों को हाईलाइट करना बेहद जरूरी होता है
 
मेकअप में ब्लश भी बहुत जरूरी होता है। आप अपनी स्कीन के अनुसार ब्लश का चयन कर सकती हैं। ब्लश को हल्की-सी स्माइल करते हुए लगाएं, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि सिर्फ गालों पर ही आपको ब्लश नहीं लगाना है। ब्रश को कुछ इस तरह से घुमाएं जिससे कि आप गालों से लेकर कनपटी तक ब्लश को लगा सकें।
 
ब्लश के बाद बारी है आपके होंठों की। आप अगर अपनी आंखों को बोल्ड लुक दे रही हैं, तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप लिपस्टिक का डार्क शेड का चयन न करें, आप लाइट लिपस्टिक का चयन कर सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख