Hanuman Chalisa

क्यों होते हैं स्किन पर ओपन पोर्स, जानें Open Pores को कम करने के घरेलू उपाय

इन तरीकों को आजमाकर घर पर ही करिए ओपन पोर्स का इलाज

WD Feature Desk
रविवार, 28 जुलाई 2024 (08:20 IST)
Open Pores treatment

Open Pores Causes And Treatment: क्लीयर और ग्लोइंग स्किन हर व्यक्ति की चाहत होती है। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इन्हीं में से एक है चेहरे पर ओपन पोर्स की समस्या। ओपन पोर्स  के कारण चेहरे पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगते हैं, जो चेहरे की खूबसूरती प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से त्वचा खुरदरी और असमान नजर आने लगती है। ये खासतौर पर नाक, गाल, माथे या ठुड्डी पर नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि चेहरे पर ओपन पोर्स क्यों होते हैं और इससे कैसे छुटकारा पाएं।ALSO READ: बरसात में पसंद है चाय और पकौड़े, जानिए कितना हेल्दी या अनहेल्दी है ये कॉम्बिनेशन

ओपन पोर्स होने के कारण
हमारी त्वचा पर छोटे-छोटे रोम छिद्र या पोर्स होते हैं, जिनसे पसीना और तेल बाहर निकलता है। इससे त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है। जब ये रोम छिद्र बड़े हो जाते हैं, तो इसे ओपन पोर्स कहा जाता है। ओपन पोर्स होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ऑयली त्वचा, सीबम का अधिक उत्पादन, हार्मोनल इंबैलेंस, जेनेटिक्स, बढ़ती उम्र, सन डैमेज और त्वचा की सही देखभाल न करना।

ओपन पोर्स कम करने के घरेलू नुस्खे
मुल्तानी मिट्टी से दूर करिए ओपन पोर्स की समस्या
ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगे और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के गंदगी को साफ करने के अलावा ओपन पोर्स को टाइट बनाने का भी काम करती है।

 
एलोवेरा जेल से ओपन पोर्स इलाज
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को साफ और टाइट करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और ओपन पोर्स को टाइट करता है। आप एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

टमाटर का रस
टमाटर का रस भी ओपन पोर्स को कम करने में प्रभावित होता है। इसमें एस्ट्रिजेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को टाइट और साफ करते हैं। इसके लिए आप कॉटन की मदद से टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख