Hanuman Chalisa

चावल के स्क्रब से होठों के आस-पास ब्लैकहेड्स से मिलेगी निजात

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (13:43 IST)
चेहरे पर छोटी सी फुंसी भी चेहरे की रौनक बिगाड़ देती है। फिर वह चेहरे पर कहीं भी हो जाए। वैसे चेहरे का हर एक हिस्सा अहम है। फिर वह आपकी आंखें हो, नाक हो, फोरहेड हो,आपके गाल हो या आपके होंठ हो। होंठ के साथ ही उसके आस-पास की जगह भी। जी हां, अक्‍सर लड़कियों को शिकायत रहती है कि होठों के आसपास ब्लैक हेड्स रहते हैं जो चेहरे की चमक को कम कर देते हैं। ब्‍लैक हेड्स से आप घर पर कुछ ही दिनों में निजात भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे लगाएं स्‍क्रब -

चावल का स्क्रब कैसे बनाएं -

- चावल के आटे में गुलाब जल या दही को मिक्‍स कर पेस्‍ट बना लें।
- इस पेस्‍ट को एक जैसा करके अपने होठों को आसपास लगा लें।
-15 मिनट उसे लगा रखें। हल्‍का सा सूखने के बाद थोड़ा सा पानी लेकर स्‍क्रब करें। इससे होठों के आसपास मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी।
- फिर नॉर्मल पानी से धो लें। और इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

- स्क्रब के अलावा नियमित रूप से नहाने के बाद हल्‍के हाथों से होठों के आसपास की जगह को तौलिए से रब करें। क्योंकि डेड स्किन निकलने के बाद स्किन बहुत हद तक लाइन हो जाती है।
 
- नियमित रूप से होठों के आसपास कच्चा दूध लगाएं।
 
- दही बेसन लगाने से भी आराम मिलता है।

- रोज रात में सोने से पहले होठों के आसपास नींबू मलाई लगाकर सोएं। इससे आपके स्किन मुलायम होगी और कालापन खत्म होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख