Hanuman Chalisa

व्हाइट हेड्स से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान टिप्स

Webdunia
आपने ब्लैक हेड्स के बारे में तो कई बार सुना होगा, जिस तरह से चेहरे पर ब्लैक हेड्स हो जाते हैं, उसी तरह से अनचाहे व्हाइट हेड्स भी हो जाते हैं। चेहरे के वे हिस्से जो अधिक तैलीय होते हैं जैसे नाक और दाढ़ी, व्हाइट हेड्स अक्सर वहीं पनपते है। कई लोग उन्हें हाथों से दबाकर निकालने की कोशिश करते है लेकिन जब ये गहराई में हो, तो सिर्फ हाथों से नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में आपको कोई उपाय आजमाने की जरूरत होती है।    
 
आइए, आपको वाइट हेड्स निकालने के 4 घरेलू उपाय बताते हैं - 
 
1. चने की दाल का स्‍क्रब
1 चम्‍मच चने की दाल पीसकर उसमें 1 चम्‍मच कच्‍चा दूध और 2 चम्‍मच रोज वाटर मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें, फिर चेहरा धो लें।
 
2. चंदन स्‍क्रब
1 चम्‍मच चंदन पाउडर लें, इसमें थोड़ा सा नींबू और 2 चम्‍मच रोज वाटर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं फिर चेहरा धोलें।
 
3. बादाम और दूध
 
5-6 बादाम पीसकर, उसमें 2 चम्‍मच दूध मिलाकर पेस्‍ट तैयार कर लें और कुछ देर चेहर पर लगाएं, सुखने पर हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धोलें। इससे वाइट हेड्स निकलने के साथ ही स्‍किन भी चमकदार बनेगी। ऐसा नियमिय हफ्ते में 1-2 बार करें।
 
4. मेथी
 
एक मुठ्ठी मेथी को पीसकर उसका पेस्‍ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर हल्‍के गरम पानी से चेहरे को रगड़ते हुए  धो लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

1st June, Child protection day 2026: 1 जून, अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस आज, जानें महत्व, अधिकार और आवश्यक कदम

Nautapa Health Tips : नौतपा में सेहत का रखें खास ध्यान, अपनाएं ये आसान उपाय

अगला लेख