Hanuman Chalisa

Skin Care : क्या मलाई के ये 5 Beauty Benefits आपको पता हैं?

Webdunia
अगर आप चेहरे पर कोमलता और निखार लाना चाहती हैं तो मलाई आपकी इस चाहत को पूरा करने में मदद करती है। मलाई में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो आपकी त्वचा में मौजूद टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।
 
मलाई का इस्तेमाल अगर आप अपनी स्कीन केयर रूटीन में नियमित रूप से करें तो आपको कुछ ही दिनों में इसके रिजल्ट दिखने लगेंगे। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स जिसे अपनाकर आप कर सकती हैं मलाई का इस्तेमाल अपनी त्वचा में निखार लाने में-
 
चेहरे पर ग्लो के लिए
 
मलाई में कुछ बूंदें नींबू की मिला लें और आधा चम्मच शहद इसमें मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट रखने के बाद साफ पानी से चेहरे धो लें और अपने चेहरे को हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
 
त्वचा पर निखार के लिए
 
चेहरे पर निखार के लिए आप मलाई का नियमित इस्मेमाल करें। इसके लिए आप मलाई का उबटन बना सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच मलाई, 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच शहद इन्हें मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
 
टैनिंग करें दूर
 
चेहरे की टैनिंग से हैं परेशान तो इसके लिए मलाई बहुत काम आ सकती है। 1 चम्मच मलाई में टमाटर और नींबू का रस मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करने के बाद टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और इसे चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

अगला लेख