khatu shyam baba

Skin Care : घर में रहते हुए मुरझा गई है त्वचा, इन 5 उपायों से मिलेगी ताजगी

Webdunia
लॉकडाउन का समय चल रहा है। इस वक्त सभी अपने-अपने घरों में हैं और अपनी त्वचा की केयर को लेकर परेशान हैं, क्योंकि इस वक्त सैलून भी नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सुपर टिप्स जिनको अपनाकर आप अपनी मुरझाई त्वचा में फिर से चमक ला सकते हैं।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास 5 उपाय जिन्हें अपनाकर आप पा सकती हैं बेदाग व निखरी त्वचा
 
1. केला फेस पैक : यह सबसे आसान फेस पैक है। इसके लिए केले को मसल लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा ग्‍लो करने लगेगा।
 
2. एप्पल मास्क बनाने के लिए : आप आधा सेब काटकर उसे मैश कर लें। अब इसमें क्रीम वाला दूध डालकर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। आपका एप्पल मास्क तैयार है। अब इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें, फिर चेहरा धो लें।
 
3. अंडे की सफेदी का फेस मास्क : अंडे की सफेदी को अच्छी तरह से फेंट लें और अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद अपने चेहरे को धो लें। ध्यान रखें कि जब भी आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं तो बातचीत करने से बचें।
 
4. एलोवेरा और अंडे का फेस मास्क : एलोवेरा जेल लें। अब इसमें अंडे की सफेदी मिला लें। इसे अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसे अपने चेहरे पर नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं। यह आपकी त्वचा की टाइटनिंग के लिए बहुत अच्छा फेस मास्क है।
 
5. खीरे, पपीता और टमाटर का फेस मास्क : अगर आपके चेहरे पर काले-काले धब्बे हो गए हों तो खीरे, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लेप करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

महायुद्ध पर कविता: सुलग रहा संसार है

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

Ganesh Shankar Vidyarthi Day: गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस: एक श्रद्धांजलि और प्रेरणा

सृष्टि का आनंद बनाम आनंद की सृष्टि!

अगला लेख