Hanuman Chalisa

Spectacle Marks: चश्मे से नाक पर पड़ गए हैं निशान? करें ये 4 उपाय

चश्मे से नाक पर हो गए हैं जिद्दी दाग तो इन घरेलू उपाय को अपनाएं

WD Feature Desk
Spectacle Marks
  • आंखों पर निशान हटाने के लिए खीरे का इस्तेमाल करें।
  • बादाम का तेल भी आंखों के निशान को हटाने के लिए फायदेमंद है।
  • आलू का रस भी आप आंखों के निशान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Spectacle Marks on Nose : आज की इस मॉडर्न लाइफस्टाइल में लगभग सभी उम्र के लोगों को चश्मा लगा हुआ है। आज के समय में छोटी उम्र में ही बच्चों को चश्मा लगना शुरू हो गया है। चश्मा लगने पर हम काफी साफ तरीके से देख पाते हैं और हमारी डेली एक्टिविटी को आसानी से कर पाते हैं। साथ ही हर व्यक्ति के चश्मे का नंबर और लेंस अलग होता है। किसी को पास का नहीं दिखाई देता है, तो कोई दूर का नहीं देख पाता है। इसके अलावा भी लोगों को आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं जिसके कारण चश्मा लग जाता है। ALSO READ: Eye Sight Improvement: चश्मा उतारने के लिए इन 4 आयुर्वेदिक उपाय को करें ट्राई
 
लंबे समय तक चश्मा लगाने के कारण एक और समस्या खड़ी हो जाती है और वो है चश्मे के निशान। चश्मा उतारने के बाद आंखों पर निशान पड़ जाते हैं जिसके कारण आपकी आंखें और भी अंदर घुसी हुई लगती हैं। इसके अलावा चश्मे के निशान के कारण आपके फेस फीचर पर भी प्रभाव पड़ता है (Glasses Marks on Nose)। इस समस्या से बचने के लिए आप इन तरीकों को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में....
1. खीरा : नाक पर निशान पड़ने पर खीरा लगाना काफी लाभकारी है। आप खीरे का स्लाइस अपनी आंखों पर रख सकते हैं। इसके अलावा आप खीरे का रस भी नाक पर लगा सकते हैं। खीरे का रस लगाने के लिए आप एक कॉटन पैड को खीरे के रस में 5 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद अपनी आंखों पर लगाएं।
 
2. आलू : आलू भी नाक के लिए बहुत लाभकारी है, हालांकि इसे आंखों के अंदर बिलकुल न लगाएं। आलू में स्टार्च होता है जो स्किन को लाइट करने में मदद करता है। साथ ही स्किन को हाइड्रेट भी करता है। आप आलू का स्लाइस या आलू का रस नाक पर लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल आंखों के नीचे डार्क सर्कल या पिगमेंटेशन को हटाने के लिए भी किया जाता है। 
 
3. बादाम का तेल : चश्मे का निशान हटाने के लिए बादाम तेल भी बहुत लाभकारी है। आप नियमित रूप से सोने से पहले बादाम के तेल से नाक के आसपास मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बादाम तेल की मदद से पिगमेंटेशन कम होगी। साथ ही यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगा। 
 
4. एलोवेरा जेल : नाक के आसपास चश्मे के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा का जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस जेल की मदद से नाक पर अच्छे से मसाज करें। साथ ही एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल आपकी स्किन को हाइड्रेट भी रखेगा जिससे निशान जल्दी हटाने में मदद मिलेगी। 
ALSO READ: नारियल तेल से बनाएं नाइट क्रीम, रातों रात चमक जाएगी स्किन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख