Hanuman Chalisa

समर ब्यूटी टिप्स : गर्मी के मौसम में त्वचा को बचाएं

Webdunia
गर्मी के दिनों में तेज धूप और गर्म हवाएं त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौसम में पसीने की चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक निकलने की वजह से घमौरी, खाज, खुजली आदि की शिकायत भी उत्पन्न हो जाती है।

तेज धूप में निकलने पर त्वचा पर सनबर्न, पिगमेंटेशन आदि की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। अधिक गर्मी और पसीने की वजह से बगलों व जांघों में संक्रमण हो जाता है। दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से रगड़-रगड़कर स्नान करें।

साफ, धुले, सूती कपड़े पहनें। अंतर्वस्त्र दो बार बदलें। दिनभर में 3-4 बार चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। ककड़ी, खीरा, संतरा या मौसम्बी का रस निकाल लें। इसे ट्रे में डालकर फ्रिज में जमने के लिए रख दें। इसके क्यूब को चेहरे पर मलें। चेहरा चमक उठेगा। रोमकूपों और मुंहासों के लिए भी लाभदायक होता है।

पानी में थोड़ी-सी फिटकरी मिलाकर इसे आइस क्यूब में रखकर फ्रिज में जमा लें। यह क्यूब चेहरे पर रगड़ने से ताजगी मिलती है। गर्मी के दिनों में ब्लीचिंग न करवाएं। इससे त्वचा काली हो जाने का डर रहता है। धूप में निकलने पर सनस्क्रीन या सन ब्लॉक क्रीम, लोशन का इस्तेमाल करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

अगला लेख