Hanuman Chalisa

खिल उठेगा होंठों का रंग, काले होंठ बनेंगे गुलाबी

Webdunia
नर्म, मुलायम और गुलाबी होंठ आप के चेहरे का आकर्षण बढ़ा देते हैं। लेकिन होंठों की यह सुंदरता धीरे-धीरे कालेपन की पीछे कब छुप जाती है, हमें पता ही नहीं चलता। हममें से कई लोग होंठों के कालेपन से परेशान होते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए शायद उपाय भी करते होंगे। हम बता रहे हैं होंठों के कालेपन का कारण और उसे कम करने के आसान उपाय। 
 
हमारे होंठ चेहरे का बेहद कोमल और खूबसूरत अंग है। इसमें तैलीय ग्रंथि‍यां नहीं होती, इसलिए इसे निरंतर नमी की आवश्यकता होती है। नमी के अभाव में होंठों का सूखना और फटना जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
 
इसके अलावा मृत कोशि‍काओं का एकत्र होना, सौंदर्य प्रसाधनों के केमिकल, सूर्य की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से होंठों का रंग काला होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको कालापपन दूर करने के उपाय आजमाने के अलावा कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी है। जैसे - 
 
1 दिनभर में लगभग आठ से दस गिलास पानी पीना। इससे होंठों की नमी बनी रहेगी और होंठों का सूखना व फटना भी बंद हो जाएगा।
 
2 घर से बाहर निकलते समय होंठों पर लिप बाम या फिर अन्य लिप केअर उत्पाद लगाकर निकलें जो कम से कम एसपीएफ 15 के साथ हो।
 
3 समय-समय पर होंठों की सफाई पर ध्यान दें और होंठों को सूखा न रहने दें। कुछ न कुछ जरूर लगाकर रखें।
आगे पढ़ि‍ए, कालापन दूर करने का बेहतरीन उपाय...


होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए आप इस बेहतरीन उपाय को आजमा सकते हैं। यह आपके होंठों के रंग को हल्का करके उन्हें कोमल और गुलाबी बनाए रखने में बेहद सहायक होगा। बस आपको इस उपाय को आजमाना है सोने से पहले कभी भी, और कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम आपके सामने होंगे। 
 
इस उपाय के लिए आपको चाहिए - 1 शहद 2 ब्राउन शुगर 3 नींबू । इन तीनों का मिश्रण आपको बेहतरीन परिणाम देगा।
 
1  सबसे पहले आपको 1 चम्मच शहद लेना है।
2  इसके बाद इसमें ब्राउन शुगर को मिलाकर कुछ देर तक मिक्स करना है, जब तक यह हल्का सा पिघल न जाए।
3  अब आधा नींबू लेकर इस मिश्रण में निचोड़ें और अच्छी तरह से मिलाएं। 
4  इस मिश्रण से अपने होंठों पर हल्के-हल्के मसाज करें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
5  अंत में होंठों पर बादाम का तेल लगाएं और यूंही छोड़ दें।
 
यह तरीका आपको कुछ दिनों तक प्रतिदिन अपनाना होगा। इससे न केवल आपके होंठों पर जमी मृत त्वचा की परतें दूर होंगी, बल्कि होंठ एकदम नर्म हो जाएंगे। इस प्रयोग को करने से कुछ ही दिनों में आपके होठों का रंग हल्का होने लगेगा और पुरानी रंगत वापस लौट आएगी।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख