skin care tips-माथे पर अनचाहे बालों को इन घरेलू उपायों से मिल सकता हैं छुटकारा

Webdunia
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (17:29 IST)
माथे पर अनचाहे बाल आपकी सुंदरता में रूकावट पैदा करते हैं। एकदम साफ फोरहेड के लिए कई महिलाएं थ्रेडिंग करना पसंद करती है लेकिन खींचान के कारण कुछ महिलाएं नहीं भी करवाती है। ऐसे में नए-नए तरीके आजमाएं जाते हैं लेकिन नानी मां के नुस्‍खे आज भी खोजते हैं। जिससे किसी प्रकार के साइड इफेक्‍ट का खतरा नहीं होता है। तो आइए आपको बताते हैं निम्‍न प्रकार से माथे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं जा सकते हैं।          

1. शहद और आलू 
 
यह दोनों चीजें चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। हालांकि अनचाहे बालों को हटाने के लिए इन दोनों का मिश्रण तैयार किया जाएगा। इसके लिए आलू को पीस लें। फिर उसमें शहद मिक्‍स करें। दोनों का मिश्रण बनने के बाद उसमें दो से तीन बूंद नींबू की मिलाएं। मिक्‍स करके माथे पर लगा लें। सूखने के बाद अंगुलियों से रंगड़ कर निकालें। और फिर पानी से धो लें।

2.दूध और बेसन

1 चम्‍मच बेसन और उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। पेस्‍ट को गाढ़ा रखना है। पेस्‍ट बनने के बाद माथे पर लगा लें। जब यह सूखने लगे तब उन्‍हें उंगलियों से रंगड़कर साफ कर लें।  इससे बाल हल्‍के नजर आएंगे। साथ ही माथे पर जमी टैनिंग साफ होने पर भी बाल कम नजर आएंगे।

3.तौलिए से रगड़ें

जी हां, नहाने के बाद बाल एकदम नरम रहते हैं। ऐसे में हल्‍के हाथों से टॉवेल से माथे के बाल रब करें। इससे वह नेचुरल तरीके से धीरे-धीरे साफ होने लगेंगे। ऐसा महिनेभर तक रोज करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

रामानुजाचार्य जयंती 2024: जानें जन्म कथा और उनके उपदेश

शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 5 एनिमल पोज़

Mothers Day 2024 Quotes: मां के बारे में इन 10 महान पुरुषों की महान बातें

अगला लेख