Hanuman Chalisa

चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगा रहे हैं तो हो सकती है समस्या, लगाने से पहले जान लें ये बातें

क्या स्किन पर सीधे लगाना चाहिए विटामिन ई, जानिए इसके नुकसान

WD Feature Desk
विटामिन ई हमारी स्किन से लेकर सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कई लोग नियमित रूप से विटामिन ई कैप्सूल को ना सोचे-समझे अपनी स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

जी हां, हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है। इसलिए इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले आपको इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज इस आलेख में हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि क्या विटामिन ई को स्किन पर सीधे  इस्तेमाल किया जा सकता है ।ALSO READ: इन घरेलू नुस्खों से टैनिंग हो जाएगी बस 1 दिन में कम, जानिए प्रयोग करने का तरीका

विटामिन ई लगाने से स्किन पर नहीं आती है चमक
चेहरे की स्किन को चमकदार बनाने के लिए कई लोग विटामिन ई कैप्सूल लगाते हैं, लेकिन असल में इसे चेहरे पर लगाने से नहीं बल्कि विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही विटामिन ई कैप्सूल को सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता है।

विटामिन ई कैप्सूल लगाने से स्किन को होते हैं ये नुकसान
स्किन पर हो सकती है इरिटेंट डर्मेटाइटिस ( Irritant dermatitis )
सीधे तौर पर चेहरे की त्वचा पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से चेहरे पर इरिटेंट डर्मेटाइटिस की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में धूप में निकलने में परेशानी, स्किन पर फफोले, रैशेज इत्यादि की समस्या हो सकती है।

स्किन हो सकती है सेंसिटिव
स्किन पर काफी ज्यादा विटामिन ई लगाने से आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव हो सकती है। अगर आपको विटामिन ई लगाने के बाद काफी ज्यादा सेंसेशन सा महसूस हो रहा है, तो चेहरे पर तुरंत पानी डालकर इसे साफ कर लें। इससे काफी हद तक स्किन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

एलर्जी कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस का खतरा (Allergic contact dermatitis)
एलर्जी कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस एक ऐसी है, जिसकी वजह से आंखों में जलन, चेहरे पर सूजन, स्किन टाइट होना जैसे लक्षण दिखते हैं। चेहरे पर डायरेक्ट विटामिन ई कैप्सूल लगाने से ये समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख