सावधान, बदलते मौसम में महिलाओं ने नहीं बरती सावधानी तो लापरवाही पड़ेगी महंगी

Webdunia
ठंड के मौसम में महिलाएं इन 9 बातों पर ध्यान दें
 
ठंड का मौसम सेहत बनाने के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। यदि महिलाओं ने इस समय अपनी सेहत पर ध्यान दे दिया तो उसके बाद पूरे साल उन्हें केवल अपनी सेहत को बरकरार रखने के लिए ही काम करना होगा। इस समय महिलाओं को विशेष रूप से अपनी दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन करना चाहिए और कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए।

आइए जानते हैं इस मौसम में आपको किन आदतों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए- 
 
1. व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।
 
2. व्यायाम ज्यादा पकाऊ न हो, इसके लिए रोज कुछ नया करने का प्रयास करें। जैसे सोमवार को सैर, मंगलवार को योग, बुधवार को एक्सरसाइज आदि।
 
3. व्यायाम करते समय अपनी पसंद का म्यूजिक सुनना बहुत जरूरी होता है। इससे मन प्रसन्न होता है, और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
 
4. खाने में हरी सब्जी, फल, सलाद और जूस का नियमित सेवन करें। तेल-घी का ज्यादा उपयोग न करें। महिलाएं एक गिलास दूध प्रतिदिन पिएं।
 
5. कैल्शियम और सोयायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
 
6. बदलते मौसम में मॉइश्चराइजर का उपयोग करें।
 
7. त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
8. दिनभर में लगभग 18 से 20  गिलास पानी पीने से आधी से ज्यादा बीमारियां दूर रहती हैं। विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट दवाइयों का सेवन करें।
 
9. जो भी खाएं और पकाएं, हमेशा धोकर खाएं। कफ कोल्ड वाले इंसानों से दूर रहें। जितना हो सके बीमारियों से बचकर रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Mothers Day 2024 : मदर्स डे पर पढ़ें इतिहास, शायरी, कविताएं और रोचक जानकारी एक साथ

रिश्ते से खुश नहीं है आपका पार्टनर!

टीनेजर्स को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन, हारमोंस रहेंगे बैलेंस

शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल

अगला लेख