Festival Posters

Winter Skin Care Tips - ठंड में अखरोट का फेस पैक झुर्रियों से दिलाएगा मुक्ति, चेहरे को बनाएं चमकदार

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (17:40 IST)
ठंड में अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों में आराम मिलता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा -3 फैटी, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर, फास्फोरस, जिंक, सेलेनियम मुख्य रूप से पाया जाता है। ये आपके सेहत के लिए बेहतर विकल्प है लेकिन इसके साथ ही आप ग्लोइंग स्किन तो पा सकते हैं। साथ ही चेहरे पर आ रहे असमय झुर्रियों से भी निजात मिलेगी। आइए जानते हैं  कैसे लगाएं चेहरे पर अखरोट का पैक जो आपको कम समय में झुर्रियों से निजात दिलाएगा।

कैसे बनाएं अखरोट का फेस पैक -

- सबसे पहले एक चम्मच अखरोट का पाउडर लें, उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्‍स कर लें, इसके बाद दो चम्मच गुलाब जल। ये सभी अच्छे से मिक्‍स कर लें। अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली है तो आप इसमें एक चम्मच शहद मिला लें।
- फेसपैक बनने के बाद उसे 15 मिनट तक मुंह पर लगाकर रखें।
- इसके बाद सामान्य पानी से चेहरे को धो लें। आपका चेहरा खिल जाएंगा।
- इसे हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं। इससे आपका चेहरे पर मौजूद झुर्रियां धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।

ALSO READ: अखरोट, बादाम, मुनक्का सहित ये 10 चीजें खाते हैं पानी में भिगोकर, जानिए बेशकीमती फायदे

ALSO READ: Winter Health Tips : ठंड में बादाम, अंजीर और अखरोट पानी में भिगोकर क्‍यों खाते हैं, जानें एक क्लिक पर
अखरोट का तेल लगाएं -

- अगर आप डार्क सर्कल से परेशान है तो या आंखों के नीचे सूजन आ रही है तो अखरोट के तेल का इस्‍तेमाल करें।  
- जी हां, थोड़ा सा अखरोट का तेल लें। आंखों के नीचे काले वाले भाग पर गुनगुना लगा लें। 5 मिनट तक हल्‍के हाथों से रब करें। और ऐसे ही लगाकर सो जाएं।
- सुबह उठकर सामान्‍य पानी से चेहरा धो लें।
- इस प्रक्रिया को रोज दोहराएं। ऐसा करने के बाद कुछ सप्ताह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

ALSO READ: Health Tips : रोज 2 भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं ये 5 लाभ

ALSO READ: Walnut Benefits : पानी में भीगे हुए अखरोट खाकर इन 5 बीमारियों को करें कंट्रोल

आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के उपाय
 
-1 चम्‍मच नींबू का रस लें, 1/2  चम्‍मच शहद, 1 चम्मच ओटमील, और 1 चम्‍मच अखरोट पाउडर। सभी को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्‍ट को 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।
- सप्ताह में इस पेस्ट को 4 बार जरूर लगाएं। इससे आपके आंखों के नीचे या आसपास जो सिलवटें पड़ती है वह कम हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सर्दियों में इन 5 बीमारियों में बहुत फायदेमंद है संतरे का जूस, जानिए क्या है सेवन का सही तरीका

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

अगला लेख