Hanuman Chalisa

भीड़ भड़की, अजय देवगन की सभा रद्द

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (19:26 IST)
बिहार शरीफ। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के एक प्रत्याशी के पक्ष में नालंदा जिला में सिने अभिनेता अजय देवगन की एक सभा में मंगलवार को लोगों के बीच हुई हाथापाई में कुछ पुलिसकमियों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
 
बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में श्रम कल्याण केंद्र परिसर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए अजय देवगन के पहुंचने में देरी होने से नाराज भीड़ ने पथराव किया और कुर्सी फेंकी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
 
पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने बताया कि सभा स्थल पर अव्यवस्था के कारण सिने अभिनेता का हेलीकाप्टर वहां नहीं उतर सका और उसे वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था।
 
अजय देवगन के करीब एक बजे पहुंचने पर भीड़ उत्तेजित हो गई, जो सुबह 10.30 बजे उक्त सभा स्थल पर पहुंचने वाले थे। इससे पूर्व लखीसराय और खगडिया में भी अजय देवगन की सभाओं में अनियंत्रित भीड़ का दृश्य देखने को मिला था।
 
फिल्म व्यवसायी सुनील कुमार के हाल में ही जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। (भाषा)

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़