Hanuman Chalisa

लालू- नीतीश मिलकर लाएंगे जंगल राज-2: अमित शाह

Webdunia
शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (13:05 IST)
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की जोड़ी मिलकर बिहार में जंगलराज 2 लाएंगे। 25 साल से यहां कोई विकास नहीं हुआ। 
नीतीश कुमार के कंधे पर बैठकर लालू प्रसाद यादव आ रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार लेकर आएगी। बिहार पूरे देश में शासन करता था। 

बिहार के पूर्णिया में अपनी परिवर्तन रैली में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में बिजली, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 25 साल से बिहार का विकास नहीं हुआ है। परिवर्तन लालू-नीतीश की जोड़ी नहीं ला सकती है। इन्होंने बिहार को जात-पात की राजनीति में बांट दिया है। लालू के शासनकाल को जंगलराज कहा जाता है। आज वहीं लालू, नीतीश के कंधे पर बैठकर आ रहे हैं। अब जंगलराज 2 आएगा। अमित शाह ने कहा कि जीत की नींव वे सीमांचल से डालेंगे।
 
अमित शाह ने लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का विकास लालू और नीतीश की जोड़ी नहीं कर सकती। बिहार में अब परिवर्तन की आवश्यकता है, जो सिर्फ एनडीए की सरकार ही ला सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज