Hanuman Chalisa

चुनाव के बाद खत्म हो जाएगा लालू, नीतीश का अस्तित्व: अमित शाह

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2015 (09:19 IST)
पटना। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

शाह ने कहा कि आठ नवंबर को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, उस दिन नीतीश राजभवन जाकर इस्तीफा दे रहे होंगे। शाह ने हाजीपुर और मुजफ्फरपुर में अलग-अलग चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने बिहार में बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनाने का मन बना लिया है, क्योंकि लोग फिर से राज्य में 'जंगलराज' नहीं आना देना चाहते।
 
पलायन की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि आज प्रत्येक विकसित राज्य में बिहारी युवा पसीना बहा रहा है, फिर भी विकास के पायदान पर बिहार नीचे है। ऐसे में अगर एक बार एनडीए की सरकार बन जाए तो बिहार विकास के रास्ते पर आ जाएगा। लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थिति चौपट है, जिस कारण यहां के मेधावी छात्रों को पढ़ाई के लिए राज्य के बाहर जाना पड़ता है।
 
जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन को विनाश का गठबंधन बताते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी ने अति पिछड़े को प्रधानमंत्री बनाया, वहीं लालू प्रसाद ने दलितों और अतिपिछड़ों का शोषण किया।

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...