Hanuman Chalisa

केजरीवाल का यू-टर्न, नीतीश को पूरा समर्थन

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (18:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री और महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के समर्थन में खुलकर सामने आ गए।
 
बिहार के मुख्यमंत्री को ‘अच्छा व्यक्ति’ करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों को नीतीश के लिए मतदान करना चाहिए, हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सिर्फ जदयू का समर्थन करती है या पूरे महागठबंधन का समर्थन करती है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'कुछ मीडिया समूहों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। मैं नीतीश कुमार का पूरा समर्थन करता हूं। वह एक अच्छे इंसान हैं। लोगों को उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट करना चाहिए।'
 
एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था, 'मैं बिहार में किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं और मैं वहां किसी के प्रचार के लिए नहीं गया था। मैं वहां मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित सुशासन पर एक कार्यशाला के लिए गया था और उस वक्त चुनाव की तिथि का भी ऐलान नहीं हुआ था।' केजरीवाल और नीतीश कुमार के बीच काफी अच्छे संबंध हैं।
 
बिहार के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ टकराव में आप सरकार का मजबूती के साथ समर्थन किया था।
 
समझा जाता है कि आप में कई नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को समर्थन करने को लेकर असहज हैं क्योंकि इसमें लालू प्रसाद हैं जो चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन