Hanuman Chalisa

नौवीं जीत के प्रति आश्वस्त हैं सदानंद सिंह

अनिल जैन
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (16:23 IST)
कहलगांव (भागलपुर)। भागलपुर जिले की कहलगांव सीट वह सीट है, जो बिहार की राजनीति में कांग्रेस के हाशिए पर आ जाने के बावजूद उसका अभेद्य दुर्ग बनी हुई है। सदानंद सिंह यहां से लगातार 8 चुनाव जीत चुके हैं और इस बार भी वे महागठबंधन की ओर से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में हैं।
 
कांग्रेस के सदानंद सिंह के खिलाफ भाजपा नीत गठबंधन की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पवन यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि गठबंधन में समझौते के तहत यह सीट भाजपा को मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
 
कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं का स्पष्ट तौर कहना है कि लोजपा उम्मीदवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और उसने पैसे देकर टिकट हासिल किया है। इसी वजह से भाजपा कार्यकर्ता चुनाव को लेकर उदासीन बने हुए हैं। उधर लोजपा का भी क्षेत्र में कोई व्यवस्थित संगठनात्मक ढांचा नहीं होने से लोजपा उम्मीदवार का प्रचार अभियान पूरे समय बिखरा-बिखरा-सा रहा। 
 
देहाती चरित्र वाला यह विधानसभा क्षेत्र राजपूत, कुर्मी, दलित, बुनकर और मुस्लिम बहुल क्षेत्र है जिसमें जातीय समीकरणों के लिहाज से भी कांग्रेस उम्मीदवार अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में है। खुद सदानंद सिंह भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और इसीलिए वे अपने क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए जा रहे हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद