Hanuman Chalisa

पांच चरणों में होंगे बिहार चुनाव, दिवाली से पहले परिणाम

Webdunia
नई दिल्ली। बिहार में 5 चरणों में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना 8 नवंबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 243 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 5 चरणों में होगा और पहले चरण का मतदान 12 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 16 अक्टूबर को, तीसरे चरण का 28 अक्टूबर को, चौथे चरण का 1 नवंबर को और अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को होगा। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
 
जैदी ने कहा कि चुनाव की अवधि के दौरान दशहरा, ईद, मुहर्रम, दिवाली, छठ जैसे कई महत्वपूर्ण  त्योहार आ रहे हैं, आयोग सांप्रदायिक सौहार्द और शांति सुनिश्चित करेगा।
 
चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति और ओमप्रकाश रावत के साथ जैदी ने कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण,  स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जहां 47  विधानसभा क्षेत्र नक्सल हिंसा से प्रभावित हैं।
 
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6.68 करोड़ मतदाता हैं। बिहार में भाजपा नीत राजग और मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की जदयू, लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर  बताई जा रही है और राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक परिदृश्य पर  गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।
 
भाजपा के लिए यह चुनाव जीतना बेहद महत्वपूर्ण है, अगर वह नरेन्द्र मोदी सरकार के पक्ष में  राजनीतिक बयार को गति देना चाहती है और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय और भूमि  विधेयक पर कदम पीछे खींचने और जीएसटी जैसे विषयों को आगे नहीं बढ़ा पाने की पृष्ठभूमि में केंद्र में  सत्तारूढ़ पार्टी के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
राज्य में जदयू 10 वर्षों से सत्ता में है और इस दौरान नीतीश कुमार के हाथों में काफी समय तक राज्य  की बागडोर रही। कुमार की पार्टी का इस बार लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन है।  नीतीश भाजपा के साथ 17 वर्षों पुराना गठजोड़ तोड़कर जून 2013 में राजग से अलग हो गए थे।
 
पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भाजपा का रामविलास पासवान की लोजपा और उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय  लोक समता पार्टी के साथ गठजोड़ था और भाजपा नीत गठबंधन ने उस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री