shiv chalisa

बिहार में दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार समाप्त

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2015 (18:37 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 32 सीटों पर 16 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया।
 
इस दौरान नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का स्टिंग वीडियो सामने आने से भाजपा नीत राजग को महागठबंधन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोलने का एक नया हथियार मिल गया।
 
दूसरे चरण में नक्सल प्रभावित छह जिलों जहानाबाद, अरवल, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में ये 32 सीटें फैली हुई हैं।
 
16 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 23 चुनाव क्षेत्रों में वोटिंग का समय एक से दो घंटे कम कर दिया है। नक्सल संगठनों की ओर से पेश खतरों को देखते हुए यह तय किया जायेगा कि किस क्षेत्र में कितनी देर कटौती की जाए।
 
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि इन 32 सीटों में से केवल 9 पर सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 12 सीटों पर मतदान शाम 4 बजे तक होंगे जबकि शेष 11 सीटों पर यह शाम 3 बजे समाप्त हो जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि जदयू के एक वरिष्ठ मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा का स्टिंग वीडियो सामने आने से भाजपा नीत राजग को जदयू, राजद, कांग्रेस महागठबंधन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोलने का एक नया हथियार मिल गया है। राज्य में पांच चरणों में चुनाव होने हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अक्टूबर को जहानाबाद और भभुआ की अपनी चुनावी रैलियों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उनकी इस रैली से एक दिन पहले ही समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की 113 वीं जयंती पर यह स्टिंग वीडियो सामने आया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी