Hanuman Chalisa

राजनाथ और शाह के बयानों से निकले हताशा के संकेत

अनिल जैन
मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (20:22 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की स्थिति को लेकर भाजपा के आला नेताओं के आत्मविश्वास की हवा निकलने लगी है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह का ताजा बयान यही संकेत देता है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अगर भाजपा हार भी गई तो अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में सिंह ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार के चुनाव नतीजे भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप न आने पर अमित शाह को पार्टी अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाएगा।
राजनीतिक हलकों में राजनाथसिंह के इस बयान को लेकर माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व बिहार में जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है, इसीलिए तरह के बयान दिए जा रहे हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद खुद अमित शाह ने भी कहा था कि बिहार के चुनावी नतीजों को केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह नहीं माना जाना चाहिए। शाह ने इस बात से भी इनकार किया था कि अगर बिहार में भाजपा नीत गठबंधन हार गया तो आर्थिक सुधारों को आगे बढाने को लेकर केंद्र सरकार का उत्साह ठंडा पड जाएगा। 
 
राजनाथ और अमित शाह के ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बिहार के चुनाव में लगे तमाम नेताओं के इस दावे की हवा निकालने वाले हैं कि बिहार में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज होने जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो फिर इस तरह के बयानों का क्या औचित्य है। समझा जा रहा है कि राजनाथ और शाह के इन बयानों का मकसद चुनाव नतीजों के बाद पार्टी में उठ सकने वाले असंतोष के स्वरों को उठने से पहले ही दबाना है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी