Hanuman Chalisa

ग्यारह सीटों पर मतदान तीन बजे तक

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (09:45 IST)
पटना। बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. लक्ष्मणन ने बताया कि सभी 32 सीटों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इनमें से 11 सीटों में मतदान दोपहर तीन बजे खत्म हो जाएगा और 12 सीटों पर मतदान शाम 4 बजे समाप्त होगा। केवल नौ सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे होगा।
नक्सल प्रभावित छह जिलों की इन 32 विधानसभा सीटों में कुल 86,13,870 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इन सीटों पर 456 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से 32 महिलाएं हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 9,119 है। शांतिपूर्ण एवं निर्बाध मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस की 993 कंपनियां तैनात की गई हैं। ड्रोन और पांच हेलीकॉप्टर, यूएवी किसी भी अवांछित घटना को टालने के लिए छहों जिलों में लगातार निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
 
सुरक्षा कर्मियों को तीव्रता से लाने-ले जाने और नक्सली हमले की स्थिति में बड़े हादसे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों का उपयोग करने का फैसला किया है। मतदान के दौरान 719 मोटरसाइकिलों का उपयोग किया जाएगा।
 
हालांकि सभी सीटों पर कड़ा मुकाबला है लेकिन सबकी नजर इमामगंज (सु) सीट पर रहेगी जहां पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) के जीतन राम मांझी का निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष और जदयू नेता उदय नारायण चौधरी से सीधा मुकाबला है।
 
इस सीट से चौधरी पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। मांझी जहांनाबाद की मखदूमपुर सीट से भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार (गया शहर), भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख गोपाल नारायण सिंह (नबीनगर) और राज्य मंत्री जय कुमार सिंह (दिनारा) भी मतदान के दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 
 
भाजपा विरोधी गठबंधन ने इस चरण में बड़ी उम्मीदें बांध रखी हैं। वैसे भी आज जिन 32 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें से ज्यादातर सीटें पिछले चुनाव में जदयू के खाते में गई थीं। वर्ष 2010 में जदयू ने 19 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 10, राजद ने दो और निर्दलीय ने एक सीट जीती थी। इस बार जदयू और राजद 13-13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
 
छह जिलों की इन 32 सीटों में से आधे पर राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी), एचएएम और आरएलएसपी (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी) चुनाव लड़ रहे हैं।(भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की