shiv chalisa

दंभ, दगा और दमन महागठबंधन की पहचान-मोदी

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2015 (18:07 IST)
हाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन को 'महास्वार्थबंधन' बताते हुए रविवार को कहा कि दंभ, दमन और दगा इनकी पहचान है।
मोदी ने यहां चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन के तीनों घटक अपने-अपने स्वार्थ के लिए एकजुट हुए हैं। कुछ समय पूर्व तक एक-दूसरे को गाली देते थे, लेकिन अब जनता को धोखा देने के लिए एकजुट हुए हैं।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लिखे एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि कुमार राजद अध्यक्ष के बारे में क्या राय रखते हैं। इसके बाद बावजूद दोनों नेता सत्ता की खातिर एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पत्र का खुलासा हो जाने के बाद उन्हें यादव के बारे में कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।
 
गौरतलब है कि कुमार ने वर्ष 1992 में यादव को पत्र लिखा था, जिसमें सामाजिक न्याय की तिलांजलि देने और एक जाति विशेष को सरकारी नौकरियों में तरजीह देने के उन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। 
 
पत्र में यादव पर धर्मनिरपेक्षता की ठेकेदारी करने और उनके राजकाज की तुलना कांग्रेस के शासन से की गई थी। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने और बड़े उद्योगपतियों से सांठगांठ करने का आरोप भी पत्र में लगाया गया था। 
 
यादव पर सरकारी खजाने का बंटाधार करने और सरकारी मशीनरी को चौपट करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। कुमार ने पत्र में कहा था कि यादव की इन कारगुजारियों से दिल्ली में बिहार की खिल्ली उड़ाई जा रही है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

MP में गिद्ध संरक्षण की बड़ी पहल: CM डॉ. यादव ने हलाली डेम में छोड़े 5 लुप्तप्राय गिद्ध, सैटेलाइट ट्रैकिंग से बढ़ी संख्या

326 दिन का हाईटेक ऑपरेशन : FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और UAV की मदद से 7 खूंखार आतंकी ढेर

इंदौर में शुरू हुई PM RAHAT Scheme : जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और क्या-क्या मिलेंगे फायदे

सिंगापुर में कौशल सहयोग को नई उड़ान, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी