Hanuman Chalisa

होर्डिंग और पोस्टरों से पटा हुआ है पटना

अनिल जैन
सोमवार, 26 अक्टूबर 2015 (16:57 IST)
पटना। विभिन्न दलों के उम्मीदवार और उनके लिए प्रचार करने वाले नेता भले ही गांवों और शहरों में हेलिकॉप्टर का सहारा ले रहे हों, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने और वोटरों को लुभाने के लिए अभी भी पोस्टर, होर्डिंग और बैनर का दबदबा कायम है।

पटना के व्यस्ततम एक्जीबिशन रोड चौराहे पर महागठबंधन के एक होर्डिंग पर लिखा है 'बहुत हुआ जुमलों का वार, फिर एक बार नीतीश कुमार' जबकि राजग के बैनरों में 'बदलिए सरकार, बदलिए बिहार' का नारा और मोदी-शाह की तस्वीरें दिखती हैं।
 
उल्लेखनीय बात यह है कि पटना में लगे ज्यादातर होर्डिंग और पोस्टर में मोदी-शाह के अलावा भाजपा या उसके सहयोगी दलों के किसी भी नेता की तस्वीरें नहीं हैं। इसी तरह महागठबंधन की ओर से भी ज्यादातर होर्डिंग और पोस्टर पर नीतीश कुमार ही छाए हुए हैं। लालू यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर होर्डिंग कहीं-कहीं पर ही दिखाई देते हैं।
 
चुनाव के तीसरे चरण में पटना समेत पांच जिलों में 50 सीटों पर 28 अक्‍टूबर को मतदान होना है। इन क्षेत्रों में 26 अक्टूबर की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा और साथ ही थम जाएगा रैलियों में प्रतिद्वंद्वियों के एक-दूसरे पर जुबानी हमलों का दौर। अब असली लड़ाई पोस्टरों और बैनरों के जरिए लड़ी जा रही है, जिसमें भाजपा अपने विरोधियों पर भारी नजर आ रही है। शहर के सभी चर्चित और महत्वपूर्ण स्थल राजनीतिक रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
 
मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर और 'बदलिए सरकार, बदलिए बिहार' वाले नारे लिखे होर्डिंग फ्लाइओवर से रेलवे स्टेशन, बाजार समेत शहर के चप्पे-चप्पे में नजर आ रहे हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरों वाले बैनर और होर्डिंग चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...