Hanuman Chalisa

बिहार में तीसरे चरण का चुनाव, उम्मीदवारों में लालू के बेटे शामिल

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2015 (00:10 IST)
पटना। त्योहारों के चलते बिहार चुनाव में आए एक संक्षिप्त अंतराल के बाद राज्य में महागठबंधन और राजग के बीच हाई-वोल्टेज वाली चुनावी लड़ाई एक बार फिर शुरू हो गई है। कल यहां चुनाव के तीसरे चरण के तहत विधानसभा की 50 सीटों पर मतदान होना है।
 
इन 50 सीटों पर होने वाले मतदान पर देश भर की नजरें होंगी क्योंकि यह चरण महुआ और राघोपुर की चुनावी लड़ाई का गवाह बनने वाला है। इन दोनों क्षेत्रों से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दो बेटे चुनावी मैदान में हैं।
 
इस चरण के चुनाव में लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ सारण में भी मतदान होना है। सारण में विधानसभा की 10 सीटें आती हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा की सात विधानसभा सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होना है। तीसरे चरण की ये 50 सीटें पटना, वैशाली, सारण, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में हैं।
 
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने कहा कि कुल 1.45 करोड़ मतदाता 808 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। इन 808 उम्मीदवारों में से 71 महिलाएं हैं। कुल 14,170 मतदान केंद्रों में से 6,747 को संवेदनशील घोषित किया गया है। 1,909 मतदान केंद्रों को वामपंथी चरमपंथ से प्रभावित घोषित किया गया है।
 
सुरक्षा के लिए सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात होंगे। 716 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी। लालू प्रसाद के बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के अलावा इस चरण में अपना चुनावी भाग्य आजमाने वाले जाने माने नेताओं में भाजपा नेता नंद किशोर यादव (पटना साहिब), मंत्री श्याम रजक (फुलवारी) और मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), उपप्रवक्ता अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा) और विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अरूण कुमार सिन्हा (कुम्हरार) शामिल हैं।
 
लक्ष्मणन ने कहा कि 50 सामान्य पर्यवेक्षकों, 18 खर्च पर्यवेक्षकों, छह पुलिस एवं छह जागरूकता पर्यवेक्षकों के अलावा कुल 3,228 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को भी तैनात कया जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैन्य बलों की 1,107 टुकड़ियांे और राज्य पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।
 
लक्ष्मणन ने कहा कि आम इलाकों में 50 घुड़सवार पुलिसबल का इस्तेमाल होगा जबकि नदी से सटे इलाकों में गश्त के लिए 47 मोटर बोट इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी 50 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। 10 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम चार बजे संपन्न हो जाएगा जबकि शेष 40 क्षेत्रों में यह शाम पांच बजे तक चलेगा।
 
उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के दौरान नजर रखने के लिए पांच हेलीकॉप्टरों और मानवरहित विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। शुरूआती दो चरणों में 81 सीटों पर मतदान हो चुका है। इन दो चरणों में मतदान क्रमश: 12 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को हुआ था।
 
अन्य दो चरणों के तहत एक नवंबर और पांच नवंबर को मतदान होना है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की सभी सीटों के चुनावी नतीजे आठ नवंबर को आएंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय