Biodata Maker

बिहार में मतदान समाप्त, 5 बजे तक 53.32 प्रतिशत

Webdunia
पटना। बिहार विधानसभा की 243 में से 50 सीट के लिए बुधवार को तीसरे चरण का मतदान अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया और इस दौरान 53.32 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब तीन प्रतिशत अधिक है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजय वी नायक ने यहां बताया कि छह जिलों के 50 विधानसभा क्षेत्र के एक करोड़ 45 लाख 93 हजार 980 मतदाताओं में से करीब 53.32 प्रतिशत ने 14170 मतदान केन्द्रों पर मताधिकार का प्रयोग किया। 
 
सबसे कम 51.82 प्रतिशत मतदान पटना जिले में हुआ, वहीं सबसे अधिक 56.58 प्रतिशत मतदान बक्सर में हुआ। इसी तरह वैशाली में 54.82, सारण में 52.50, नालंदा में 54.11 और भोजपुर में 53.33 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। 
 
नायक ने बताया कि वर्ष 2010 के पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 3.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले चुनाव में इन क्षेत्रों में 50.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। 
 
पिछले वर्ष लोकसभा के चुनाव में भी इन क्षेत्रों में 50.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि 2010 के विधानसभा चुनाव में पटना में 48.47, सारण में 49.33, वैशाली में 53.81, भोजपुर में 50.46, नालंदा में 48.51 और बक्सर में 52.69 मतदान हुआ था।
 
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस चरण के मतदान में भी महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा बढ़-चढ़कर मतदान किया। उन्होंने बताया कि इस बार पुरुषों के मतदान का प्रतिशत 52.50 था, जबकि महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 54 रहा।
 
नायक ने बताया कि विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर चार मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। इनमें सारण जिले के अमनौर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 141, परसा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 167, पटना जिले के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 249 और बक्सर जिला के राजपुर(सु) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 22 शामिल है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी के आरोप में 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण की 50 सीटों के साथ ही पहले चरण के चुनाव वाले दो विधानसभा क्षेत्र चकाई और बांका के दो मतदान केन्द्रों में भी बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया। उन्होंने बताया कि चकाई के मतदान केन्द्र संख्या 188 पर 75.57 और बांका के मतदान केन्द्र संख्या 131 पर 71.34 प्रतिशत मतदान हुआ। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

अमेरिका हुआ लाचार! सबसे महंगे वॉरशिप में शौचालय चौक, क्या 'टॉयलेट संकट' से टलेगा ईरान पर हमला?

क्या सुसाइड बॉम्बर था पायलट सुमित कपूर? अमोल मिटकरी के सनसनीखेज दावों से अजित पवार की मौत का रहस्य और गहराया

प्रयागराज पोक्सो केस में बड़ा मोड़: अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद

'मास्टरमाइंड' शब्द पर भड़के MP मनोज झा, उदयभानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल दौरे पर पीएम मोदी, लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर फायरिंग, दिन की 5 बड़ी खबरें

Delhi में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग

Kerala Name Change : मोदी सरकार ने 'केरल' का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब गेंद विधानसभा के पाले में

Ajit Pawar Plane Crash : बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, VSR Ventures के 4 विमानों पर रोक

Imran khan : आधी रात इमरान खान की आंखों का ऑपरेशन, बहन के साथ हादसा