Hanuman Chalisa

बिहार के चुनाव को केंद्र के कामकाज से न जोड़ा जाए-शाह

अनिल जैन
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (17:56 IST)
पटना। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि बिहार विधानसभा के चुनाव को नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने दावा किया कि अब तक हुए मतदान के तीन चरणों में उनकी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और चौथे चरण में भी पार्टी 'क्लीन स्वीप' करेगी।
बुधवार शाम को तीसरे दौर का मतदान खत्म होने के बाद अमित शाह ने चुनिंदा पत्रकारों से बतियाते हुए इस बात से इनकार किया कि अगर बिहार में भाजपा नीत गठबंधन हार गया तो आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार का उत्साह ठंडा पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां चुनावी हार-जीत से नहीं जुड़ी हैं। शाह ने कहा कि देश तो संसद से चलता है और संसद में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य का चुनाव केंद्र सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह नहीं माना जा सकता। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार में चुनाव के पहले दो दौर की 81 सीटों में से भाजपा लगभग 55 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जबकि 105 सीटों के तीसरे और चौथे चरण में पार्टी 'क्लीन स्वीप' करेगी। शाह के मुताबिक चौथे चरण में साफ हो जाएगा कि सरकार किसकी बनेगी। शाह का मानना है कि पांचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों की तस्वीर काफी जटिल है, हालांकि वहां के नतीजों से सिर्फ यह तय होगा कि लीड कितनी रहेगी। 
 
भाजपा के मंत्रियों और नेताओं की ओर से आए विवादित बयानों से बिहार में भाजपा की चुनावी संभावनों पर नकारात्मक असर पड़ने की दलील को खारिज करते हुए शाह ने कहा कि लुटियंस की दिल्ली में उठने वाले मुद्दे बिहार में नहीं चल सकते।

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय