Hanuman Chalisa

बिहार में भाजपा को मिलेगा दो तिहाई बहुमत- रविशंकर

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2015 (20:28 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बुधवार को दावा किया कि बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में आज 50 सीटों पर हुए मतदान में लोगों ने प्रामाणिकता से बदलाव के लिए राजग को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और इस चरण में राजग 40 से 42 सीट पर जीत दर्ज कर दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। 
संचार मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीसरे चरण के लिए 50 सीटों पर मतदान हुआ तथा लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार इस्तेमाल किया है। इस चरण में राजग को 40 से 42 सीट पर जीत मिलनी तय है। 
 
प्रसाद ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोग मतदान शुरू होने से पूर्व ही कतार में खड़े हो गए थे। बड़ी संख्या में लोगों को निकलने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान उन्हें राजग का पारंपरिक क्षेत्र नहीं होने के बाद भी जाना पड़ा और उन क्षेत्रों के लोगों में भी बदलाव की ललक स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ी। प्रदेश के लोग राज्य में ऐसी सरकार चाहते हैं, जो केन्द्र के साथ सहयोग करे और बिहार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ सके।
 
भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी यादव ने कहा कि राजग के पक्ष में उत्साहजनक मतदान हुआ है और प्रदेश में अब दो तिहाई बहुमत से राजग की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कभी भी बिहार के विकास, युवाओं के सपने तथा महिलाओं के सम्मान को लेकर चर्चा नहीं की। प्रदेश के लोगों ने राजग के पक्ष में भारी मतदान कर राजद अध्यक्ष के राजनीतिक समाप्ति पर अपनी मुहर लगा दी है। 
 
यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष यादव के 15 और मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के 10 वर्षों के कार्यकाल में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को मंडल अयोग की अनुशंसा का लाभ नहीं मिल सका। सिर्फ आरक्षण के नाम पर धोखा देने का काम किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह सीमांचल के इलाकों में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए किसी तरह का कार्य नहीं किया गया। सीमांचल के साथ अब तक धोखा होता आया है और जनता इसका जवाब लेगी।
 
पारस ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में राजग 42 सीट पर जीत दर्ज करेगी। राजग दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा है और उसकी सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि जात-पात की राजनीति से उब चुके प्रदेश के लोगों ने अब राजग की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रदेश के लोग जागरूक हो चुके हैं और किसी के भुलावे में आने वाले नहीं हैं। 
 
रालोसपा अध्यक्ष कुमार ने कहा कि जदयू और राजद आज के हुए मतदान को देखकर हताशा और निराशा में हैं। मुख्यमंत्री कुमार की चुनावी सभा में आज उनके समक्ष ही लाठीचार्ज हुआ।
 
उन्होंने कहा कि जदयू के अस्थावा से प्रत्याशी जितेन्द्र प्रसाद और फतुहा से राजद प्रत्याशी डॉ. रामानंद यादव ने बूथ लूटने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया।
 
मुख्यमंत्री कुमार को लोकतंत्र में नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र में विश्वास है। उन्होंने कहा कि जदयू-राजद चुनाव में अपनी पराजय को देखते हुए अगले दो चरणों में कई हथकंडे अपनाएंगे, इसलिए चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
 
हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजवान ने कहा कि तीसरे चरण का मतदान हर दृष्टिकोण से राजग के लिए ऐतिहासिक रहा है। राजद अध्यक्ष यादव और मुख्यमंत्री कुमार मुसलमानों को अब तक ठगते रहे हैं, लेकिन अब लोग झांसे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल के इलाकों में अल्पसंख्यकों के लिए सिवाय घोषणा के कुछ भी नहीं किया गया है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता