Hanuman Chalisa

सांसद ने छोड़ा लोजपा का साथ, भाजपा विधायक भी नाराज

Webdunia
पटना। बिहार के चुनावी संग्राम की शुरुआत राजग के लिए अच्छी नहीं रही और उसके खेमे के‍  लिए दो बुरी खबरे आई। एक ओर लोजपा के एक सांसद रामाकिशोर सिंह ने रामविलास पासवान की पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर बिहार विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज दो भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
 
वैशाली संसदीय क्षेत्र से सांसद रामकिशोर सिंह ने मंगलवार को लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान राज्य के प्रभारी तथा लोकसभा में मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया।
 
लोजपा द्वारा राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे में निर्णय लेने में कथित तौर पर दरकिनार कर दिए जाने से रामकिशोर नाराज हैं। लोजपा को 40 सीटें मिली हैं। हाल में लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था रामाकिशोर सिंह को मना लिया जाएगा पर स्थिति में सुधार नहीं आया और उन्होंने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया।
 
रामकिशोर ने राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को पिछले लोकसभा चुनाव में पराजित किया था।
 
इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के दो विधायकों अमन कुमार और अजय मंडल के आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने को उनके धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन में शामिल होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
 
भागलपुर की पीरपैंती (एससी) विधानसभा सीट से विधायक अमन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास से निकलने के समय पत्रकारों से कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें छोड दिए जाने से वे किसी अन्य दल में शामिल होने के लिए विवश हैं। हमारा नीतीश जी के साथ बेहतर संबंध रहा है। अजय मंडल जो कि भागलपुर के नाथनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी