Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव के लिए राजग तैयार, मोदी की 20 से अधिक रैली

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2015 (12:41 IST)
नई दिल्ली। बिहार के चुनावी मैदान में जदयू-राजद गठबंधन से कड़ी चुनौती का सामना कर रही भाजपा नीत राजग गठबंधन ने 500 से अधिक रैलियों के माध्यम से अभियान चलाकर धुआंधार प्रचार का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अकेले 20-22 बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
मोदी अनुभवी प्रचारक होने के साथ-साथ बिहार चुनाव में गठबंधन का चेहरा हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का नाम आगे नहीं किया गया है। आयरलैंड और अमेरिका की यात्रा करने के बाद 29 सितंबर को भारत पहुंचने के 2 दिन बाद ही मोदी चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
 
सभी ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में आर-पार के मुकाबले की उम्मीद है। दिल्ली विधानसभा में मिली हार के बाद भाजपा किसी भी हालत में यह चुनाव जीतना चाहती है। बिहार में जीत से सरकार को बहुप्रतीक्षित जीएसटी समेत सुधार के अन्य एजेंडों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। मोदी के प्रति बिहार में काफी आकर्षण है। ऐसे में वे करीबी मुकाबले में राजग गठबंधन को बढ़त दिला सकते हैं।
 
मोदी पहले ही बिहार में 4 रैलियां कर चुके हैं। वे विदेश दौरे के बाद 2 अक्टूबर को बांका और 4 अक्टूबर को लखीसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन दोनों क्षेत्रों में 12 अक्टूबर को पहले चरण में चुनाव होना है। भाजपा नेता अपने सहयोगी दलों- लोजपा, रालोसपा और हम (सेक्यूलर) के नेताओं के साथ संयुक्त अभियान चलाएंगे। 
 
सूत्रों ने बताया कि करीब 500 रैलियों की योजना है। इन रैलियों को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता संबोधित करेंगे। राजग सूत्रों ने बताया कि नीतीश-लालू गठबंधन पिछड़ी जाति का कार्ड खेल रहा है। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल में आरक्षण की समीक्षा को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद इन दोनों ने अपने अभियान को उस दिशा में और तेज कर दिया। ऐसे में मोदी के अति पिछड़ा वर्ग से आने और विकास को लेकर उनके एजेंडे से इसके प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
मंडल के बाद बिहार में आरक्षण संवेदनशील मुद्दा रहा है और किसी भी तरह का जातिगत ध्रुवीकरण भाजपा विरोधी गठबंधन के लिए मददगार साबित होगा। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बावजूद भाजपा बांका सीट नहीं जीत पाई। ऐसे में पार्टी इस क्षेत्र में जीत के लिए नई जमीन तैयार करने में लगी है।
 
दोनों प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों ने कुछ सीटों को छोड़कर लगभग सभी पर जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 
 
बिहार में 12 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 5 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। मतों की गिनती 8 नवंबर को होगी। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

Lucknow Coaching Center Fire : बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 14 लोगों की मौत की आशंका, CM योगी ने रद्द किया अलीगढ़ दौरा

Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार