Hanuman Chalisa

मियां-बीवी के दांव से सकते में नीतीश

Webdunia
बिहार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा के आलमनगर सीट से अवधेश मंडल द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा उनकी पत्नी और नीतीश सरकार में मंत्री बीमा भारती के लिए महंगा साबित हो सकता है।
जदयू के लोगों का दावा है कि अवधेश मंडल की इस घोषणा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहद खफा हैं और उन्होंने दोनों पति-पत्नी को पटना तलब किया है। नीतीश ने बीमा भारती को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि अगर उनके पति आलमनगर सीट से चुनाव लड़े तो उनका रुपौली सीट से पत्ता कटना तय है। बीमा को जदयू ने पूर्णिया के रूपौली से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
बीमा की उम्मीदवारी का भी विरोध : इधर, रविवार को भवानीपुर में इस इलाके के तीन जदयू प्रखंड अध्यक्षों ने बीमा भारती की उम्मीदवारी का विरोध कर दिया है। इन लोगों ने बीमा को नहीं बदलने पर अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी।
 
ऐसे में बीमा भारती नीतीश, पति और पार्टी के इस रुख से गजब चक्कर में फंसी है। दरअसल, बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने आलमनगर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आलमनगर सीट से मौजूदा मंत्री नरेन्द्र नारायण लड़ते आ रहे हैं और वह उनका जनाधार क्षेत्र है।
 
अवधेश मंडल की अच्‍छी पकड़ : एनडीए गठबंधन में यह सीट लोजपा के खाते में हैं। अवधेश मंडल ने लोजपा से चुनाव लड़ने का संकेत भी दिया है। ऐसे में अवधेश और जदयू प्रत्याशी नरेंद्र यादव आमने सामने होंगे जो जदयू को कबूल नहीं है। यही वजह है कि नीतीश ने बीमा भारती को पटना तलब करने के साथ अपनी भावना से अवगत करा दिया है।
 
अवधेश मंडल की आलमनगर क्षेत्र में भी अच्छी पैठ है, क्‍योंकि यहां गंगौता मंडल जाति की आबादी बहुत है। अवधेश मंडल की कोशिश है कि रुपौली और आलमनगर दोनों सीटों पर उनका कब्जा हो जाए, लेकिन इससे जदयू की परेशानी बढ़ गई है।
 
मुसीबत में फंस गई जदयू : पार्टी की सोच है कि पति और पत्नी के दो अलग-अलग ध्रुव वाले दलों से चुनाव लड़ने से चुनाव में इसका बुरा असर पड़ सकता है और विपक्ष को हमला करने का एक और मुद्दा मिल जा सकता है। इधर, लोजपा ने इसी इंतजार में अभी तक आलमनगर सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी