Hanuman Chalisa

महागठबंधन बोला, चुनावी वादों से पलटा राजग

Webdunia
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (18:51 IST)
पटना। बिहार में महागठबंधन ने प्रतिद्वंद्वी राजग पर निशाना तेज करते हुए गुरुवार को एक वीडियो क्लिप जारी किया, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर कथित तौर पर प्रमुख चुनावी वादों से पलटने के आरोप लगाए गए हैं। इनमें विदेशों में जमा कालेधन को वापस लाने और इसमें से हर नागरिक के खाते में 15-20 लाख रुपए जमा कराने के वादे शामिल हैं।
 
जदयू, राजद और कांग्रेस द्वारा यहां एक सयुंक्त संवाददाता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों को 10 मिनट की सीडी दिखाई गई जिसे नाम दिया गया है, 'जुमलों की जुबानी, झूठ की कारस्तानी'।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, जदयू प्रवक्ता पवन वर्मा और राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने मिलकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
 
करीब एक घंटे बाद ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरण जेटली ने बिहार चुनावों के लिए भाजपा का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ जारी किया।
 
लघु फिल्म में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि किस तरह नरेंद्र मोदी सरकार ने काला धन वापस लाने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 से 20 लाख रपये जमा करने समेत प्रमुख चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है।
 
फिल्म में जीएसटी और भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसे प्रमुख मुद्दों पर राजग सरकार के पहले के रख में बदलाव की ओर भी इशारा किया गया है।
 
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, 'उन्होंने देश की जनता से अनेक वादे किए। उन वादों का क्या हुआ? देश पूछ रहा है कि अच्छे दिन कब आएंगे या क्या वे आठ नवंबर के बाद एक बार फिर जनता को मूर्ख बनाएंगे।' कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'भाजपा ने 16 महीने पहले जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ?'

वर्मा ने कहा कि कथनी करनी में कोई एकरूपता तो होनी चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

ब्रेक्जिट के 10 साल: ब्रिटेन को भारी पड़ा अलग होने का फैसला

80 मिनट की अमेरिका-ईरान वार्ता के बाद फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब; संयुक्त फोटो सेशन भी रद्द

Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई