Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव : स्कूटी के साथ पेट्रोल भी मुफ्त देगी भाजपा

Webdunia
शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (19:01 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया है कि प्रदेश में राजग की सरकार बनने पर प्रथम श्रेणी से दसवीं और इंटर की परीक्षा पास करने वाली 5,000 छात्राओं को कोमेरिट के आधार पर स्कूटी दी जाएगी तथा उन्हें उसे चलाने के लिए अगले दो वर्षों तक पेट्रोल की राशि भी दी जाएगी।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर दसवीं और इंटर की परीक्षा पास करने वाली 5,000 बालिकाओं को मेरिट के आधार पर स्कूटी तथा उसे चलाने के लिए दो वर्षों तक पेट्रोल की राशि भी दी जाएगी।' 
 
सुशील ने कहा कि भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में छात्र-युवाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्यक्रम तय किए हैं। सरकार बनने पर सभी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यान्वित किया जायेगा। हमने स्कूटी देने का वादा किया है, ऐसे में आपको पेट्रोल की चिंता होगी, लेकिन चिंता ना करें, स्कूटी के साथ पेट्रोल के लिए धन भी दिया जाएगा।
 
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब देते हुए सुशील ने कहा, 'हमारी सरकार गरीबों के कल्याण हेतु समर्पित रहेगी। समाज के कमजोर वर्गो को मुख्यधारा में लाना और उनका सशक्तीकरण करना उसकी प्राथमिकता होगी। बीपीएल परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।'
 
सुशील ने आरोप लगाया कि भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्रू मंत्रालय भी संभाल रहे थे, और उसी दौरान 100 करोड़ रूपए से ज्यादा का दवा खरीद घोटाला हुआ। चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भारी गड़बड़ी हुई। काली सूची में शामिल दवाई कंपनियों से सरकारी अस्पतालों में खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की आपूर्ति कराई गई। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Ayodhya : कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार