Hanuman Chalisa

सरकार एनडीए की, सीएम नीतीश कुमार...

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (20:34 IST)
पटना। चुनाव पूर्व हुए ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में जहां एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है वहीं मुख्यमं‍त्री पद की दौड़ में नीतीश कुमार सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।
 
एबीपी न्यूज द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में एनडीए को 128, महागठबंधन को 112 और अन्य को 3 सीटे मिलने की संभावना है। 

सर्वे के मुताबिक एनडीए को 42 फीसदी, महागठबंधन को 40 और अन्य को 18 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
 
हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए आज भी बिहार में नीतीश कुमार पहली पसंद बने हुए हैं। 49 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में फिर से नीतीश को चाहते हैं, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी को 41 फीसदी लोग मुख्‍यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। 
 
जहां तक नीतीश कुमार के काम की बात है तो 27 फीसदी लोग मानते हैं कि नीतीश का कामकाज बहुत अच्छा है, जबकि 39 फीसदी उसे अच्छा मानते हैं। 21 फीसदी लोग मानते हैं कि उनका काम औसत रहा है।
 
चूंकि एनडीए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा सामने रखकर ही विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। अत: उनके काम को लेकर भी लोगों ने अपनी राय जाहिर की है। 27 फीसदी लोग मोदी के काम को बहुत अच्छा मानते हैं, जबकि 36 फीसदी अच्छा और 21 फीसदी औसत मानते हैं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत