Hanuman Chalisa

ऋषि-मुनि भी गौमांस खाते थे : रघुवंश

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (16:01 IST)
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ‘हिन्दू भी बीफ खाते हैं’ के बयान को सही ठहराने की कोशिश करते हुए पार्टी के नेता रघुवंश प्रसाद ने यह कहकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया कि ऋषि-मुनि भी गौमांस खाते थे।


राजद उम्मीदवार राम विचार राय द्वारा शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुवंश ने कहा कि वेदों में लिखा है कि ऋषि-मुनि भी गौमांस खाया करते थे। इस पर अभी (जब चुनाव हो रहे हैं) चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश ने कहा कि यह वैचारिक बहस का विषय है और चुनाव के समय इस पर बहस की आवश्यकता नहीं है। इस पर बाद में भी बहस की जा सकती है।

रघुवंश का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब गौमांस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है।

गत बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री ने बिहार में मुंगेर, बेगूसराय और समस्तीपुर में आयोजित रैलियों के दौरान लालू प्रसाद की उस सफाई पर कि 'उन्होंने शैतान के प्रभाव में यह गौमांस वाला बयान दिया था', उन पर यदुवंशियों का अपमान करने का आरोप लगाया था।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि मुझे हैरानी है कि शैतान को प्रवेश करने के लिए उनका (लालू) ही शरीर मिला? मैं जानना चाहता हूं कि शैतान को उनका (लालू का) पता कैसे मिला? शैतान को पूरे बिहार, भारत और पूरी दुनिया में उन्हें छोड़कर किसी और का शरीर नहीं मिला? और उन्होंने भी शैतान का ऐसे स्वागत किया, जैसे कोई अपने रिश्तेदारों का करता है।

प्रधानमंत्री की उक्त टिप्पणी पर लालू ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि अगर मैं ‘शैतान’ हूं तो क्या वे ‘ब्रह्म पिशाच’ हैं?

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजद ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत कर चुनाव आयोग से बिहार में प्रधानमंत्री की और रैलियों के आयोजन की अनुमति नहीं दिए जाने का आग्रह किया था।

इस बीच रघुवंश के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पहले लालू, फिर रघुवंश ने हिन्दुओं के गोमांस खाने की बात कही। उस पर नीतीश की चुप्पी से सिद्ध होता है कि वे हिन्दुओं को जबरन गोमांस खिलाएंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट