Hanuman Chalisa

समर्थन में वोट नहीं डालने पर मां-बेटी की पिटाई

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2015 (16:13 IST)
नवादा। बिहार के नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के परमचक गांव में एक प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान नहीं करने पर उसके समर्थकों ने मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के परमचक गांव निवासी कौशल्या देवी ने उनके और उनके पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में गांव के 6 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि मतदान के दिन 12 अक्तूबर को कौशल्या के पुत्र गुड्डू कुमार और प्रत्याशी विशेष के समर्थकों के बीच वोट देने के सवाल पर वाद-विवाद हो गया था। 
 
गुड्डू ने बताया कि वे लोग राष्ट्रीय जनता दल(राजद) को वोट देने के लिए दबाव बना रहे थे लेकिन उन्होंने विरोध किया था। रजौली क्षेत्र के राजद उम्मीदवार प्रकाश वीर के कथित समर्थकों ने घर में घुसकर गुड्डू के साथ लाठी-डंडे से कल शाम मारपीट करने लगे। 
 
पुत्र को बचाने के लिए जब उसकी मां बीच-बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कौशल्या देवी विधवा हैं। कौशल्या देवी ने नवीन यादव, रामाशीष यादव, प्रवेश यादव, मिथिलेश यादव, गणेशी यादव और गिरानी यादव पर राजद प्रत्याशी को वोट नहीं करने के कारण मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!