Hanuman Chalisa

तीसरे और चौथे चरण के लिए मोदी की आठ सभाएं

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (20:29 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बक्सर, पालीगंज और वैशाली में गत 16 अक्टूबर को निर्धारित रैलियों को रद्द किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा कि तीसरे और चौथे चरण के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 25, 26 एवं 27 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न भागों में आयोजित आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 
पाण्डेय ने बताया कि कि प्रधानमंत्री आगामी 25 अक्टूबर को मढौरा (छपरा) के आईटीआई कॉलेज मैदान, हाजीपुर में औद्यौगिक क्षेत्र के निकट और नालंदा में हवाई अड्डा मैदान की सभा को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार 26 अक्टूबर को सीवान के ओरमा का मैदान और उसके बाद बक्सर हवाई अड्डा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्टूबर को बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे। बेतिया में जहां बड़ा रमना मैदान, मोतिहारी के गांधी मैदान और सीतामढ़ी के हवाई अड्डा मैदान में सभा का आयोजन किया गया है।
 
सोनिया की आज बिहार में दो स्थानों पर आयोजित रैलियों के बारे में पाण्डेय ने इन रैलियों में कम संख्या में लोगों के आने का दावा करते हुए कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि राजग तीन चौथाई सीटों से विजयी होने जा रही है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन के बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों के उनके पक्ष में रहने से प्रधानमंत्री की रैलियां रद्द करने संबंधी दावे को खारिज करते हुए पाण्डेय ने कहा कि उन्हें पहले से ही प्रधानमंत्री की रैलियों के बारे में कहां से जानकारी मिल गई और बाद में उसके रद्द होने की भी। ये नेता (धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन के) दिन में भी मोदीजी का सपना देखते हैं। वे बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए नहीं रह सकते। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम