Hanuman Chalisa

नहीं मिला टिकट तो रोए नेताजी के दामाद

Webdunia
पटना। बिहार चुनाव में टिकट बंटने के ‍साथ ही नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है, लेकिन एलजेपी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु टिकट नहीं मिलने के कारण  मीडिया से बात करते समय फूट-फूट कर रो पड़े। साधु एक टीवी चैनल से बात करते करते फूट-फूटकर रो पड़े।  
साधु को विधानसभा चुनाव के लिए एलजेपी ने टिकट देने से मना कर दिया है। इस पर उन्होंने पासवान के खिलाफ विरोध का झंडा बुलंद कर दिया। साधु ने एनडीए के उम्मीदवार को हराने के लिए हर जिले में दलित सेना के उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान किया।
 
साधु ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ‘आदरणीय पासवानजी को सोचना चाहिए, चिराग को सोचना चाहिए, मेरी सास को सोचना चाहिए और देखना चाहिए कि वह (सास) मुझे अपना बेटा मानती हैं या नहीं, वह मुझे अपना दामाद मानती हैं या नहीं! यह उन पर है कि वह मुझे अपनाती हैं या दुत्कार देती हैं। वह (सास) आज भी हमारे लिए अभिभावक की तरह हैं।’
 
साधु ने चिराग पासवान एक्टिंग करियर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की एक फ्लॉप फिल्म आई थी, वे एक फ्लॉप हीरो हैं। हम अपने पैसे से फिल्म देखने जाते थे और बाहर आकर लोगों से कहते थे कि बहुत अच्छी फिल्म है। (एजेंसियां) 

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप