Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव में नेताओं के बिगड़े बोल

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (15:30 IST)
बिहार चुनाव में राजनीतिक  सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तपिश बढ़ती ही जा रही है। जैसे-जैसे  चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, नेताओं के बोल भी बिगड़ते जा रहे हैं। किसी भी मुद्दे पर नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे हैं। पेश हैं कुछ ऐसे ही बयान- 
कंस के वंशज : गोमांस पर लालू प्रसाद यादव ने बयान दिया और योगगुरु बाबा रामदेव ने लालू के  बारे में कहा कि लालू कृष्ण नहीं कंस के वंशज हैं। रामदेव ने कहा कि लालू ने गोमांस को लेकर जो  बयान दिया है, उससे यदुवंश को कलंकित कर दिया है। 
 
ऐसा व्यक्ति तो कंस का ही वंशज हो सकता है। बिहार की जनता चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी।   दूसरी ओर कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने लालू के पक्ष में ट्‍वीट करते हुए कहा है कि लालू जी कृष्ण  के वंशज हैं। भाजपा उन पर इस प्रकार के अनर्गल आरोप लगाना बंद करे। 
 
'चारा चोर' : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लालू यादव के बारे में बयान दिया कि आज का बिहार  'चारा चोर' लालू यादव के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि नीतीश के शासन में बीजेपी  कार्यकर्ताओं का अपमान होता था। 
 
नरभक्षी बताया :  लालू प्रसाद इस बयान के बाद कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने अध्यक्ष अमित शाह  पर पलटवार करते हुए उन्हें 'नरभक्षी' करार दिया है। लालू ने चुनाव प्रचार के दौरान शाह को  'नरभक्षी' बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों के दौरान अमित शाह ने नरभक्षी की भूमिका निभाई  थी। नरभक्षी के बिहार में घूमने का मतलब हमें समझ में नहीं आ रहा है। हम अमित शाह, बीजेपी  और प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि अमित शाह गुजरात के दंगों के समय कौन-सी धाराओं में  गिफ्तार हुए थे।
 
वोट के लिए गोमांस खा सकते हैं लालू : दादरी मामले के बहाने भी नेताओं ने एक-दूसरे पर निशाना  साधा। दादरी मसले पर लालू प्रसाद के बयान पर सुशील मोदी ने पलटवार किया है। मोदी ने कहा  कि लालू वोट के लिए गौमांस भी खा सकते हैं। सुशील मोदी ने लालू के उस बयान का पलटवार  किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सभ्य लोग मांस नहीं खाते हैं। हिंदू भी बीफ खाते हैं, बताइए नहीं  खाते हैं क्या, मांस खाने वाला गाय, बकरा, मुर्गा नहीं देखता है।'  
 
बौरा गए हैं लालू : भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने लालू पर ‍उन पर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि  'लालू बौरा गए है, हिन्दू कभी गाय का मांस नहीं खाते, लालू वोट के लिए हिन्दू को बदनाम न करें।   
 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

Top News 18 June: अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, भारत के लिए ट्रंप का बड़ा बयान, फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध खत्म होते ही कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा