Hanuman Chalisa

तीसरे और चौथे चरण पर ही टिकी हैं भाजपा की उम्मीदें

अनिल जैन
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के  लिए कल यानी 28 अक्टूबर को होने जा रहे तीसरे और एक नवंबर को होने वाले  चौथे चरण के मतदान में दांव पर भाजपा है। उसके सामने न सिर्फ  अपने गढ़ों को बचाने की चुनौती है, बल्कि इन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने का बड़ा लक्ष्य भी है। इन दोनों चरणों की 105 विधानसभा सीटों को लोकसभा के हिसाब से देखे तो नालंदा को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सांसद हैं।
 
विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के बारे में महागठबंधन को बढ़त मिलने की रिपोर्टों के बाद भाजपा की उम्मीदें इन्हीं दो चरणों के मतदान पर टिकी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पांचवें और अंतिम चरण से पार्टी को बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है, जिसमें कि 57 सीटों के लिए मतदान होना है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने तीसरे और चौथे चरण के लिए 85 प्लस का लक्ष्य तय किया है। यही वजह है कि पार्टी ने इन क्षेत्रों में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। 
 
सभी उम्मीदवारों की तरफ से मोदी की भारी मांग है। अन्य केंद्रीय नेताओं में गृह मंत्री राजनाथसिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मानव संसाधान विकास मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद मनोज तिवारी और हेमा मालिनी की सबसे ज्यादा मांग है। तीसरे और चौथे चरण में केद्रीय मंत्री  राधामोहन सिंह, राजीव प्रताप रूड़ी, रामकृपाल यादव व सांसद अश्विनी चौबे जैसे बड़े नेताओं के निर्वाचन क्षेत्र होंगे।

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा आज, 2.63 लाख उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा, AI और फेशियल रिकग्निशन से होगी निगरानी

गिफ्ट सिटी में हेक्सावेयर का नया टेक सेंटर शुरू, CM भूपेंद्र पटेल बोले- गुजरात बन रहा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब

CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल