shiv chalisa

गलत टिकट बांटे फिर भी भाजपा जीतेगी-सिन्हा

अनिल जैन
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट बंटवारे पर असंतोष जता चुके केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने स्वीकार किया है कि उम्मीदवारों के चयन में पार्टी नेतृत्व से कई गलतियां हुई हैं, लेकिन बिहार में जिस तरह का माहौल है उसके चलते चुनाव में भाजपा ही जीतेगी।
 
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे और झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के सांसद जयंत सिन्हा इन दिनों बिहार में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरे दौर के मतदान से ठीक पहले इस संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में उनकी पार्टी से कई गलतियां हुई हैं। कई जगह आपराधिक रिकार्ड वाले लोगों को तो कई जगह ऐन चुनाव से पहले दूसरे दलों से आए लोगों को टिकट दे दिए गए। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी होना स्वाभाविक है। लेकिन पार्टी में अब सबकुछ सामान्य है और सभी कार्यकर्ता पूरे मन से पार्टी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।
 
सिन्हा ने माना कि टिकट बांटते वक्त कारकों को ध्यान में रखना पड़ता है, उसमें गलतियां हो जाती हैं। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले ढाई साल के दौरान जो गंभीर गलतियां हैं, उसके लिए बिहार की जनता उन्हें और उनकी पार्टी को कतई माफ नहीं करेगी।
 
सिन्हा ने नीतीश कुमार की गलतियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा से गठबंधन तोड़ना और जंगल राज के प्रतीक लालू यादव से हाथ मिलाना उनकी सबसे बड़ी गलती है। रही सही कसर उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर तथा कांग्रेस से हाथ मिलाकर पूरी कर ली।
  
केन्द्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि प्रदेश मे अच्छे शासन के लिए राज्य व केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा बिहार में सरकार बनाती है, तो वह प्रदेश को विकसित करने में सफल होगी, क्योंकि वह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ तालमेल बैठाकर काम करेगी। उन्होंने अपने गृह राज्य झारखंड का हवाला देते हुए दावा किया कि झारखंड में जब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, केंद्र सरकार के सहयोग से उसने विकास के कई काम किए हैं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में SIR पर Supreme Court का बड़ा फैसला, विरोध के बीच ममता को लगा झटका, कब आएगी अंतिम वोटर लिस्‍ट?

राहुल गांधी ने मोदी को फिर कहा कंप्रोमाइज पीएम, भोपाल में किसान महाचौपाल से आंदोलन का आगाज, CM मोहन का तंज, AI समिट में तमाशा के लिए देश से मांगें माफी

यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

क्या एलियंस हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हटाएंगे रहस्य से पर्दा, सामने आएंगी सीक्रेट फाइल्स

Spicejet के विमान में दिखी चिंगारी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग, 150 यात्री थे सवार