Hanuman Chalisa

Exit poll : बिहार में कांटे की टक्कर, महागठबंधन भारी

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (18:35 IST)
बिहार की 243 सीटों के लिए पांच चरणों में हुए चुनाव के बाद एक्जिट पोल के रुझान में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। हालांकि बिहार में जेडीयू नीत महागठबंधन का पलड़ा भारी दिखाई दे रही है। 
 
आधिकारिक आंकड़े के लिए हमें 8 नवंबर तक का इंतजार करना होगा, लेकिन अंतिम दौर के मतदान के बाद राजद मुखिया लालू यादव ने दावा किया है कि महागठबंधन को 190 सीटें मिलने जा रही हैं। हालांकि किसी भी एक्जिट पोल ने महंगठबंधन को 140 से ज्यादा सीटें नहीं दी हैं। 
 
अलग-अलग एक्जिट पोल की बात करें तो इंडिया टुडे-सिसरो के एक्जिट पोल में एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है। इसके मुताबिक एनडीए 113 से 127 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 111 से 123 सीटें मिलने की संभावनाएं दर्शाई गई हैं। अन्य को यह पोल 4 से 8 सीटें दे रहा है। 
 
न्यूज नेशन का एक्जिट पोल एनडीए को 115 से 119, महागठबंधन को 120 से 123 सीटें दे रहा है। इंडिया टीवी-सी वोटर का एक्जिट पोल के मुताबिक 101 से 121 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं तथा महागठबंधन को 112 से 132 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 6 से 14 सीटें जा सकती हैं। 
 
टाइम्स नाऊ-सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 111 और महागठबंधन को 122 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं। वहीं न्यूज एक्स एनडीए को 90 से 100 सीटें दे रहा है, जबकि महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत से भी अधिक यानी 130 से 140 सीटे दें रहा है।
 
एबीपी-नेल्सन के एक्जिट पोल का रुझान भी महागठबंधन के पक्ष में जा रहा है। इसके मुताबिक एनडीए को 108 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को  130 सीटें मिलने का अनुमान है। पांच सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

महंगाई, इम्पोर्ट ड्यूटी और पीएम की अपील, सूरत में सोने के व्यापार में 80% की भारी गिरावट, लोग शेयर बाजार की ओर मुड़े

यूपी में डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, आपराधिक मामले की जानकारी छिपाना पड़ा महंगा

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद