Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव : पैसे लेकर बाहुबलियों को टिकट दे रही भाजपा: आरके सिंह

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2015 (17:30 IST)
पटना/ नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा को असहज स्थिति में डालते हुए उसके  सांसद आरके सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि वर्तमान विधायकों को टिकट से वंचित करने के बाद  अपराधियों को टिकट दिए गए। पार्टी ने इस आरोप को ‘बेबुनियाद एवं दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा अपराधियों को टिकट दिए गए और ऐसे में उसके  और लालू प्रसाद के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है जिनकी पार्टी को ‘जंगलराज’ को लेकर निशाना  बनाया जाता रहा हे।
 
सिंह ने पटना में कहा कि अपराधियों को पार्टी में शामिल करने से पहले ही टिकट दिए गए। यह बिहार  के लोगों के साथ अन्याय है और उनके साथ विश्वासघात किया गया है। कुछ लोगों ने टिकट बेचे हैं। यह  क्या है? हम कैसे स्वच्छ प्रशासन हासिल करेंगे?
 
उन्होंने कहा कि आपने अपराधियों को टिकट दिया। आप बिहार में कैसे स्वच्छ प्रशासन देंगे? हम बिहार  के निवासी के तौर पर चिंतित हैं। आप में और लालू प्रसाद में क्या फर्क रह गया? 
 
पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले इस बयान के बाद भी पार्टी सूत्रों का कहना है कि आरा के सांसद के  विरुद्ध विधानसभा चुनाव पूरा होने से पहले पार्टी द्वारा कार्रवाई किए जाने की संभावना नहीं है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी