Hanuman Chalisa

'बिहार में हवा राजग के पक्ष में'

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (09:14 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को दावा किया कि राजग के पक्ष में साफ तौर पर हवा बनी होने के कारण भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छी-खासी सीटों के साथ जीत हासिल करेगा।
 
बिहार में राजग के सत्ता में आने का पूरा भरोसा जाहिर करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन लगभग 160 सीटें हासिल करेगा।
 
मिश्र ने पत्रकारों से कहा, ‘ग्रामीण इलाकों में लोगों का मूड देखकर साफ लगता है कि राजग के पक्ष में हवा है..भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन के पक्ष में वोट जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी काफी सघन प्रचार किया है।'

बेगूसराय जिले में एनडीए उम्मीदवारों के लिए काफी सघन प्रचार कर रहे मिश्र ने  कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों, खासकर युवाओं, से मुलाकात की है जिन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अटूट विश्वास जाहिर किया है और राजग के पक्ष में वोट देने का संकल्प व्यक्त किया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज