Hanuman Chalisa

रालोसपा ने घोषणा-पत्र जारी किया

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2015 (10:45 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी किया।

पार्टी ने वादा किया है कि छात्राओं को राज्य के बाहर तकनीकी एवं उच्चतर शिक्षा के लिए पूरा शुल्क दिया जाएगा और साल में एक बार उनकी हवाई यात्रा का बिल भी अदा किया जाएगा।

कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि यदि हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हमारी सरकार सरकारी स्कूलों से पास होने वाली छात्राओं के राज्य के बाहर जाकर तकनीकी एवं उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने पर पूरा शुल्क अदा करेगी।

इसके अलावा सरकार इन छात्राओं को साल में एक बार घर आने के लिए हवाई यात्रा का भी बिल देगी। उन्होंने कहा कि यदि रालोसपा सत्ता में आती है तो वह छात्राओं के शुल्क का भुगतान तब तक करेगी, जब तक बिहार में तकनीकी एवं व्यावसायिक संस्थाएं विकसित नहीं हो जातीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज