Hanuman Chalisa

बाहुबलियों की भूमि मोकामा शांति के चुनावी नारे से गूंजी

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2015 (14:19 IST)
मोकामा (बिहार)। बिहार में जारी विधानसभा चुनाव के दौरान ‘बाहुबलियों’ की भूमि मोकामा में 'शांति' चुनावी नारा है और आपराधिक पृष्ठभूमि वालों समेत सभी उम्मीदवार इलाके में कानून व्यवस्था कायम रखने का वादा कर रहे हैं।

मोकामा बाजार में पुलिस थाने के सामने डॉन से राजनेता बने और विधायक अनंत सिंह का एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर लिखा है क‍ि 'शांति, विकास व भाईचारा, यही है छोटे सरकार का नारा।'

‘बाहुबली’ और पूर्व सांसद सूरजभान के छोटे भाई एवं राजग के उम्मीदवार कन्हैया सिंह का नारा है क‍ि मोकामा में शांति हमने लाई है इसके लिए हमने जान की बाजी लगाई है। कन्हैया सिंह लोजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

इलाके में रॉबिनहुड समझे जाने वाले अनंत ने एक यादव युवक की हत्या के कारण पैदा हुए राजनीतिक विवाद के बाद जद (यू) से इस्तीफा दे दिया था। इस मामले में उनके निकटवर्ती सहयोगियों को जेल हुई थी। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने उन पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा था और अनंत को अंतत: एक बिल्डर के अपहरण के मामले में जेल भेज दिया गया था।

लोगों में ‘छोटे सरकार’ के नाम के पहचाने जाने वाले अनंत सलाखों के पीछे से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है। क्षेत्र में सहानूभुति की लहर पैदा करने के लिए अनंत को सलाखों के पीछे दिखाने वाले पर्चे बांटे जा रहे हैं और उनकी पत्नी नीलमदेवी गांवों में जा-जाकर यह बता रही हैं कि नीतीश सरकार के लिए इतना कुछ करने के बावजूद उन्हें पीड़ित किया गया।

विधान परिषद के सदस्य और जद (यू) प्रवक्ता नीरज कुमार महागठबंधन के उम्मीदवार हैं और उनका नारा है- 'कलम और बंदूक की जंग, आप रहेंगे किसके संग।' हालांकि नीरज कुमार की छवि सभ्य नेता की है लेकिन उनके विरोधियों का कहना है कि उन्होंने इलाके के लिए काम नहीं किया और मतदाता उनसे जुड़ाव महसूस नहीं करते हैं। जनाधिकार पार्टी से ललन सिंह भी इस क्षेत्र से चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में से एक मोकामा में 28 अक्टूबर को चुनाव होगा। खासकर पिछले 3 दशकों में इस इलाके का प्रतिनिधित्व कोई ‘बाहुबली’ करता रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की