Hanuman Chalisa

स्टिंग ऑपरेशन : जदयू विधायक ने ली दो लाख की रिश्वत

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2015 (21:39 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा के बाद रविवार को एक अन्य स्टिंग ऑपरेशन में जदयू के कुर्था से निवर्तमान विधायक सत्यदेव सिंह को एक व्यक्ति से दो लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लेते हुए दिखाया गया।
 
सोशल मीडिया पर जारी उक्त स्टिंग आपरेशन में सत्यदेव सिंह को पटना में विधायक क्वार्टर की छत पर एक अज्ञात व्यवसायिक प्रतिष्ठान के मालिक से जदयू के सत्ता में आने पर उन्हें मदद करने के एवज में दो लाख रुपए रिश्वत के तौर पर लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो में सत्यदेव को उक्त व्यवसायी से पांच लाख रुपए की मांग करते हुए दिखाया गया है।
 
जहानाबाद के कुर्था विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान गत 16 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है।
 
वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया देने के लिए सत्यदेव हालांकि उपलब्ध नहीं हो सके, पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने बताया कि इस मामले में जानकारी इकट्ठा की जा रही है और उसकी जांच होगी।
 
त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में उनकी पार्टी की ‘जीरो टालेरेंस’ की नीति है। पूर्व में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान मंत्री को पैसा लेते हुए दिखाए जाने पर उन्हें पद से हटा दिया गया था।
 
बिहार के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा के सोशल मीडिया पर एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान मुंबई के एक व्यवसायी को मदद करने के एवज में 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए दिखाए जाने पर उन्हें मंत्री पद से हटाए जाने के साथ गत 13 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण जिला के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से उनकी जगह जदयू ने पुराने समता पार्टी नेता कृष्णचंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया।
 
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने कहा कि पटना के जिलाधिकारी मामले की जांच करेंगे और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है और शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...