Hanuman Chalisa

भाजपा ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया : रालोसपा

Webdunia
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच कुछ निवार्चन क्षेत्रों पर दावेदारी को लेकर मतभेद हो गया है।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) इससे नाराज है। वह इस बात से नाराज है कि भाजपा ने गठबंधन धर्म का पालन किए बिना एकतरफा अंदाज में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
 
रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव फजल इमाम मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी ने सीटों के बंटवारे को लेकर कभी कोई ऐतराज नहीं जताया लेकिन भाजपा ने सलाह-मशविरे के बिना अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। यह गठबंधन धर्म के खिलाफ है। अभी केवल सीटों का बंटवारा हुआ था। यह तय नहीं हुआ था कि किस सीट से कौन लड़ेगा। भाजपा ने हमें विश्वास में लिए बिना ही उम्मीदवार तय कर दिए।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस बात को लेकर भी मोलभाव कर रही है कि हमारा कौन नेता कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह तय करने का अधिकार केवल रालोसपा को है कि उसका कौन नेता कहां से लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की कोई सीट नहीं मांग रही है बल्कि वह उन सीटों पर दावा कर रही है जो पहले जनता दल यूनाइटेड के पास थीं।
 
इस बीच भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। भाजपा ने तालमेल बैठाने की अधिकतम कोशिश की है। अब कोई विवाद नहीं है। इससे पहले कल भाजपा की तीन टीमों ने लोजपा, रालोसपा और हिन्दुस्तान अवाम लीग (हम) के नेताओं के साथ बैठक की थी। माना जा रहा है कि लोजपा के 28 उम्मीदवार तय हो गए हैं जबकि 12 पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
 
कई दिनों तक चली माथापच्ची के बाद सोमवार को राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी। इसके लिए भाजपा को हम के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और लोजपा के नेता रामविलास पासवान को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन अब कुशवाहा नाराज हो गए हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री